गाजियाबाद: टीवी के चर्चित शो 'क्राइम पेट्रोल' और कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके अभिनेता गुलशन पांडे रविवार को गाजियाबाद के दुबई मॉल की एक लिफ्ट में करीब 35 मिनट तक फंसे रहे। वह एक जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होंने घबराने के बजाय स्थिति को मजाकिया अंदाज में लिया और एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है।READ ALSO:-यूपी में प्रशासनिक भूचाल: 4 सीनियर IPS अफसरों के तबादले, कानपुर को मिले नए पुलिस कमिश्नर, कई अधिकारियों को दोहरी जिम्मेदारी
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
नाश्ते के लिए जाते वक्त रुकी लिफ्ट
\r\n\r\n
यह घटना रविवार सुबह की है। फायर स्टार क्लब ने पानी बचाने का संदेश देने के लिए एक मैराथन का आयोजन किया था, जिसे हरी झंडी दिखाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल और अभिनेता गुलशन पांडे को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के बाद जब गुलशन पांडे अपने कुछ सहयोगियों के साथ मॉल के तीसरे फ्लोर पर नाश्ते के लिए जा रहे थे, तभी पहले और दूसरे फ्लोर के बीच लिफ्ट अचानक बंद हो गई।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
लिफ्ट में फंसे लोगों ने तुरंत इंटरकॉम के जरिए मॉल प्रबंधन को सूचित किया। सूचना मिलते ही मॉल की तकनीकी टीम और फायर विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब 30-35 मिनट की मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोलकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
वीडियो में एक्टर का मजाकिया अंदाज
\r\n\r\n
इस अप्रत्याशित घटना के दौरान गुलशन पांडे ने अपना ह्यूमर बनाए रखा। उन्होंने लिफ्ट के अंदर से ही एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो की शुरुआत में जहां लोग "जय श्री राम" के नारे लगाते सुनाई दे रहे हैं, वहीं गुलशन पांडे मुस्कुराते हुए कहते हैं:
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
"आपने जिंदगी में बहुत मजे लिए होंगे, लेकिन ये वाला मजा सबसे अलग है, क्योंकि हम सब लिफ्ट में बंद हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि यहां कांग्रेस और बीजेपी वाले सब हैं, बस कमी है आम आदमी पार्टी की। केजरीवाल जी प्लीज आ जाइए, क्योंकि यहां सब आम आदमी हैं।"
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
उनकी इस बात पर लिफ्ट में फंसे अन्य लोग भी ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं, जिससे तनाव का माहौल काफी हल्का हो गया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
\r\n\r\n
इस मामले पर विद्युत सुरक्षा के सहायक निदेशक सौरभ सिंह ने कहा है कि घटना की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया, "यह जांच की जाएगी कि लिफ्ट का पंजीकरण हुआ है या नहीं और इसके रुकने के पीछे क्या तकनीकी कारण थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदारी तय कर उचित कार्रवाई की जाएगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन