शेरकोट में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवती को महीनों तक उसके पड़ोसी द्वारा ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण किया गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।READ ALSO:-मेरठ में 'जॉब-वर्क' के नाम पर 'गंदा खेल': कंप्यूटर सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी, ऑन डिमांड भेजते थे लड़कियां, संचालक समेत 9 युवतियां और 3 ग्राहक गिरफ्तार
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
सामान देने के बहाने घर में घुसा आरोपी
\r\n\r\n
पीड़िता ने पुलिस को अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि यह घटना 7 अप्रैल की है, जब वह घर पर अकेली थी। उसी दौरान उसका पड़ोसी अनीस उर्फ बाबू का बेटा आरिफ, सामान देने के बहाने उसके घर आया। अंदर आते ही उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
\r\n\r\n

 

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
अश्लील वीडियो बनाकर दी धमकी
\r\n\r\n
इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने के बाद, आरोपी ने पीड़िता का एक अश्लील वीडियो बना लिया। उसने युवती को धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इस धमकी के बाद, आरिफ लगातार पीड़िता को डरा-धमका कर उसका शोषण करता रहा।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
होटल में भी ले जाकर किया दुष्कर्म
\r\n\r\n
पीड़िता ने बताया कि आरोपी आरिफ, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे कई बार धामपुर के नगीना मार्ग स्थित एक होटल में भी ले जाता रहा। छह दिन पहले भी उसने युवती को होटल ले जाकर दो बार दुष्कर्म किया। आखिरकार, पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर यह पूरा मामला पुलिस को बताया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मोहल्ला बकरकसाबान निवासी आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया है। पुलिस का कहना है कि वे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं ताकि सभी पहलुओं का खुलासा हो सके।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें