बिजनौर. उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में Bijnor Nagina Theft का एक बड़ा मामला सामने आया है। नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम हरगांव चांदन में बेखौफ चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब 17 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली। जिस वक्त यह घटना हुई, परिवार के सभी सदस्य घर में गहरी नींद में सो रहे थे।

खिड़की के रास्ते दाखिल हुए चोर खबरीलाल के संवाददाता शकील अहमद की रिपोर्ट के अनुसार, हरगांव चांदन निवासी पीड़ित सुरेश पंडित के घर यह वारदात हुई। रात करीब एक से तीन बजे के बीच चोर घर के पिछले हिस्से में बनी खिड़की के रास्ते अंदर दाखिल हुए। आरोपियों ने बेहद सफाई से कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ा और सारा कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। इस पूरी वारदात के दौरान घर में सो रहे किसी भी सदस्य को भनक तक नहीं लगी। सुबह उठने पर परिवार ने जब सामान बिखरा देखा, तब घटना की जानकारी हुई।

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶

15 लाख के जेवर और नकदी पार पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि चोरी गए कुल सामान की कीमत 17 लाख रुपये के आसपास है। इसमें लगभग 15 लाख रुपये कीमत के सोने और चांदी के आभूषण शामिल हैं। इसके अलावा 2 से 3 लाख रुपये की नकदी घर के अंदर से और करीब 18 हजार रुपये ऑफिस में रखे हुए थे, जिन्हें चोर अपने साथ ले उड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात्रि गश्त पर उठे सवाल, पुलिस जांच में जुटी इतनी बड़ी चोरी की घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस की रात्रि गश्त को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस को मामले की शिकायत देकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी गए माल की शत-प्रतिशत बरामदगी की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर लिया है और चोरों की सुरागकशी के लिए कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें