बलरामपुर/लखनऊ: बरेली में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल की गूंज रविवार को बलरामपुर तक सुनाई दी, जहाँ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपद्रवियों और अराजक तत्वों को अब तक की सबसे तीखी और सीधी चेतावनी जारी की। विकास परियोजनाओं के मंच से सीएम योगी अपने चिर-परिचित अंदाज में गरजे, "अराजकता फैलाने वाले ये लात के भूत हैं, जो बातों से नहीं मानते। मैं उन्हें चेतावनी देता हूँ, अगर दुस्साहस करोगे तो वैसे ही पिटोगे, जैसे बरेली में पीटे गए। हम बिना मांगे जहन्नुम का टिकट कटवा देंगे।"READ ALSO:-तमिलनाडु में विजय की 'विजय यात्रा' बनी 'शोक यात्रा', करूर हादसे में 39 मौतों के पीछे लापरवाही और अनदेखी की पूरी कहानी
\r\n\r\n\r\n\r\n
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलरामपुर में 825 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने पहुंचे थे। लेकिन उनके भाषण का केंद्र बरेली की घटना और प्रदेश में कानून-व्यवस्था का इकबाल रहा। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि किसी भी तरह की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n\r\nयाद रखना!
\r\n— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 28, 2025
\r\n
\r\nजब भी दुस्साहस करोगे, ऐसे ही पिटोगे जैसे बरेली के अंदर पीटे गए हो... pic.twitter.com/AZWOU4m495
\r\n\r\n
मुख्य अंश: योगी की 4 बड़ी चेतावनियाँ
\r\n\r\n- \r\n
- \r\n अराजकता पर अल्टीमेटम: बरेली का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा, "कुछ मूर्खों को पता नहीं कि आस्था को प्यार नहीं, सम्मान दिया जाता है। जिन बच्चों के हाथों में कलम होनी चाहिए, उनके हाथों में 'आई लव मोहम्मद' का पोस्टर देकर अराजकता फैलाई जा रही है। ये सोचते हैं कि सरकार झुककर काम करेगी, लेकिन ये नया उत्तर प्रदेश है। यहाँ त्योहारों में व्यवधान डाला तो ऐसी कीमत चुकानी पड़ेगी कि आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी।"\r\n \r\n
- \r\n "गजवा-ए-हिंद" का सपना देखने वालों को जवाब: सीएम ने देश विरोधी मानसिकता पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा, "भारत में रहकर कुछ लोग गजवा-ए-हिंद का नारा देते हैं। वे कान खोलकर सुन लें, गजवा-ए-हिंद की कल्पना की तो जहन्नुम का टिकट बन जाएगा। छांगुर बाबा जैसे लोग नाम बदलकर समाज को धोखा दे रहे हैं, लेकिन पाप का घड़ा एक दिन भरता ही है। ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है।"\r\n \r\n
- \r\n ड्रोन और भय का माहौल बनाने वालों पर गैंगस्टर: हाल की घटनाओं का जिक्र करते हुए योगी ने कहा, "ड्रोन के नाम पर चोरी और भय फैलाकर दहशत का माहौल बनाया जा रहा है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी और उनकी सारी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।"\r\n \r\n
- \r\n लव-जिहाद और गोकशी पर जीरो टॉलरेंस: मुख्यमंत्री ने जनता से सीधे संवाद करते हुए कहा, "अगर आपके आस-पास कोई लव-जिहाद या गोकशी जैसी गतिविधियों में लिप्त है तो आप केवल पुलिस को सूचना दे दीजिए, बाकी का इंतजाम हम खुद कर लेंगे। किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।"\r\n \r\n

🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
इससे एक दिन पहले लखनऊ में भी सीएम योगी ने बरेली मामले के मास्टरमाइंड माने जा रहे मौलाना तौकीर रजा पर निशाना साधते हुए कहा था, "मौलाना भूल गया कि शासन किसका है? हमने ऐसा सबक सिखाया है कि उनकी पीढ़ियां दंगे करना भूल जाएंगी।"
\r\n\r\n\r\n\r\n
ड्रोन और लव-जिहाद पर भी सख्त रुख
\r\n\r\nसीएम योगी ने हाल में ड्रोन के नाम पर चोरी और भय फैलाने की घटनाओं पर भी संज्ञान लिया। उन्होंने ऐलान किया कि ऐसा करने वालों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाएगी और उनकी संपत्तियां जब्त कर ली जाएंगी। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा, "लव-जिहाद, गोकशी जैसी गतिविधियों में कोई लिप्त है तो आप सिर्फ पुलिस तक सूचना पहुंचाइए, बाकी का इंतजाम हम स्वयं कर लेंगे।"
\r\n\r\n\r\n\r\n
इससे पहले शनिवार को भी लखनऊ में सीएम योगी ने बरेली मामले पर मौलाना तौकीर रजा पर निशाना साधते हुए कहा था, "मौलाना भूल गया कि शासन किसका है? हमने ऐसा सबक सिखाया है कि आने वाली पीढ़ियां दंगे करना भूल जाएंगी।"
\r\n\r\n\r\n\r\n
बलरामपुर दौरे की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में आदिशक्ति मां पाटेश्वरी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। उन्होंने वहां बच्चों से मुलाकात कर उन्हें चॉकलेट बांटी और गोशाला में गायों को चारा भी खिलाया।
Sabse pehle comment karne wale banein.