खबरीलाल डेस्क
फिलीपींस के दक्षिणी मिनडानाओ द्वीप के पास समुद्र में शुक्रवार सुबह आए 7.6 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद जहाँ सुनामी का खतरा मंडरा रहा था, वहीं अब एक बड़ी राहत मिली है। पेसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने पुष्टि की है कि सुनामी का खतरा टल गया है और स्थिति अब सामान्य है।Aead also:-40 की उम्र में 'द हीमैन ऑफ इंडिया' को हार्ट अटैक! सलमान खान की फिल्म में दिखे, दुनिया के पहले शाकाहारी PRO बॉडीबिल्डर वरिंदर घुम्मण का दुखद निधन
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
भूकंप के प्रारंभिक आकलन के बाद विनाशकारी सुनामी आने की आशंका जताई गई थी, जिसके चलते मध्य और दक्षिणी फिलीपींस के तटीय शहरों में रहने वाले हजारों लोगों को तत्काल ऊंचे स्थानों पर जाने को कहा गया था। फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस ने भी लोगों से तट से दूर रहने और ऊंचे स्थानों पर जाने का आग्रह किया था।
\r\n\r\n

 भूकंप को झटकों के दौरान लोग खुद को संभालने के लिए सड़क पर लेटे नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
दावाओ सिटी में सबसे ज्यादा असर, कई आफ्टरशॉक्स जारी
\r\n\r\n
7.6 तीव्रता के इस मुख्य झटके के बाद फिलीपींस की भूकंप विज्ञान एजेंसी ने कई और झटकों (Aftershocks) की चेतावनी दी है। मुख्य झटके के आधे घंटे बाद 5.9 और 5.6 तीव्रता के कई तेज झटके महसूस किए गए।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    दावाओ सिटी में भूकंप का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। यह शहर मिंडानाओ द्वीप के दावाओ डेल सुर प्रांत का हिस्सा है।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    सोशल मीडिया पर सामने आए फुटेज में दावाओ सिटी के लोग, जिनमें अस्पताल और स्कूल के कर्मचारी भी शामिल थे, जान बचाने के लिए सड़कों पर लेटे हुए दिखाई दिए।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 भूकंप के दौरान दावाओ शहर में मापुआ स्कूल की इमरात तेजी से हिली। इसके चलते छात्रों में दहशत फैल गई।

\r\n\r\n
इंडोनेशिया में 'माइनर सुनामी' दर्ज
\r\n\r\n
भूकंप के केंद्र के पास स्थित इंडोनेशिया के तटीय इलाकों में भी समुद्र में हलचल दर्ज की गई।
\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    इंडोनेशिया के भूकंप और सुनामी केंद्र के प्रमुख ने बताया कि देश के तटीय इलाकों में अधिकतम 17 सेंटीमीटर (करीब 6 इंच) ऊंची लहरें दर्ज की गईं।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    उन्होंने इसे माइनर सुनामी या छोटी सुनामी बताया, जिसकी ऊंचाई 0.5 मीटर (50 सेंटीमीटर) से कम होती है।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पिछले हफ्ते की त्रासदी
\r\n\r\n
फिलीपींस लगातार भूकंपों की चपेट में है। इससे पहले, 30 सितंबर को फिलीपींस के सेबू प्रांत में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था। यह झटका इतना विनाशकारी था कि इसमें 69 लोगों की मौत हुई थी, जबकि करीब 150 लोग घायल हुए थे।
\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
राष्ट्रपति मार्कोस ने फेसबुक पर लोगों को आश्वासन दिया है कि उनकी सरकार चौबीसों घंटे काम कर रही है ताकि हर प्रभावित व्यक्ति तक मदद पहुँच सके। लोगों को फिलहाल सतर्क रहने और आधिकारिक घोषणा होने तक सुरक्षित स्थानों पर रुकने की सलाह दी गई है।