खबरीलाल डेस्क
बहराइच, उत्तर प्रदेश। बहराइच जिले के पयागपुर क्षेत्र में चल रहे एक अवैध मदरसे पर उप जिलाधिकारी (SDM) के नेतृत्व में की गई छापेमारी में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पयागपुर तहसील क्षेत्र के पटीहाट चौराहे पर एक दुकान के अंदर अवैध रूप से संचालित किए जा रहे मदरसे से 40 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया।Read also:-रैपिड रेल उद्घाटन पर सियासी गर्मी! PM मोदी से सामूहिक रूप से मिलेंगे पश्चिमी यूपी के 22 जिलों के वकील, हाई कोर्ट बेंच की मांग के लिए मीटिंग में हुआ बड़ा फैसला
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
छापेमारी और चौंकाने वाली बरामदगी
\r\n\r\n
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक दुकान के भीतर अवैध मदरसे का संचालन किया जा रहा है। इसी सूचना पर एसडीएम अश्विनी कुमार पांडे और नायब तहसीलदार शैलेश अवस्थी ने पुलिस बल के साथ मिलकर छापा मारा।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    टॉयलेट में बंद: उप जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडे ने जानकारी दी कि जब पुलिस अंदर प्रवेश की, तो निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को छत पर बना एक शौचालय बंद मिला। महिला पुलिसकर्मी की मदद से जब शौचालय को खोला गया, तो अधिकारी हैरान रह गए।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    40 लड़कियां बरामद: शौचालय के भीतर से एक के बाद एक 40 नाबालिग लड़कियां निकलीं, जिन्हें संभवतः छापेमारी की कार्रवाई शुरू होने पर वहाँ बंद कर दिया गया था।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
संचालकों का 'काला सच' और बहाना
\r\n\r\n
लड़कियों को शौचालय में बंद पाए जाने के बाद मदरसा संचालकों से सख्ती से पूछताछ की गई।
\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    संचालक का तर्क: मदरसा संचालकों ने इस गंभीर कृत्य को छिपाने के लिए अधिकारियों के सामने यह तर्क दिया कि अचानक छापेमारी की कार्रवाई से अफरा-तफरी मच गई, जिसके कारण बच्चियां खुद ही शौचालय में जाकर छिप गईं थीं।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
प्रशासनिक अधिकारी इस भयावह दृश्य को देखकर दंग रह गए। फिलहाल, एसडीएम अश्विनी पांडे और पयागपुर पुलिस हर एंगल से मामले की जाँच-पड़ताल कर रही है। पुलिस इस बात की गहराई से जाँच कर रही है कि बच्चियों को शौचालय में क्यों छिपाया गया था और अवैध मदरसे का संचालन किस उद्देश्य से किया जा रहा था।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मदरसा संचालकों से पूछताछ शुरू कर दी है और जल्द ही इस अवैध संचालन के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।