उत्तर प्रदेश की राजनीति और सामाजिक परिवेश में महिलाओं की भागीदारी और उनकी सुरक्षा हमेशा से एक अहम मुद्दा रही है। रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार के अवसर पर, जो भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की माताओं और बहनों को अभूतपूर्व उपहार दिए हैं। राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया कि उनकी सरकार का केंद्र बिंदु महिलाएं और बेटियां हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 11 महिलाओं को नई योजना के तहत सांकेतिक स्मार्ट कार्ड प्रदान किए और पांच महिलाओं के साथ सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और अनुभव सुने। इसके साथ ही, राखी के अवसर पर सभी उपस्थित माताओं और बेटियों को एक विशेष उपहार किट भी भेंट की गई, जिसमें साड़ी और मिठाइयां शामिल थीं। मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर विशेष बसों को रवाना करते हुए महिला सशक्तिकरण के एक नए युग का शंखनाद किया।READ ALSO:-मेरठ में 'सिस्टम' का खौफ: सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाने वाले लॉ ग्रेजुएट्स को भेजा जेल, जमानत पर छूटे छात्रों ने किया सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी जंग का ऐलान
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को ऐतिहासिक सौगात और मुफ्त बस यात्रा

\r\n\r\n
परिवहन विभाग की ओर से महिलाओं के लिए की गई यह घोषणा अब तक की सबसे बड़ी राहत मानी जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की मातृशक्ति का अभिनंदन करते हुए ऐलान किया कि रक्षाबंधन के अवसर पर 27, 28 और 29 अगस्त को सभी महिलाएं अपने एक सहयात्री के साथ उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UPSRTC) और सिटी बसों में बिल्कुल मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
\r\n\r\n

 

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    आजीवन मुफ्त सफर: सबसे बड़ी घोषणा 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की बुजुर्ग महिलाओं के लिए की गई है। अब 60 प्लस उम्र की महिलाएं अपना आईडी कार्ड दिखाकर जीवनभर प्रदेश के अंदर कहीं भी निःशुल्क बस यात्रा कर सकेंगी।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    योजना का नामकरण: इस विशेष योजना का नाम महान शासिका के सम्मान में 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति निशुल्क बस यात्रा' रखा गया है, जो महिला स्वावलंबन और श्रद्धेय नेतृत्व का प्रतीक हैं।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    परिवहन विभाग की तैयारी: उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि बीते नौ सालों से रक्षाबंधन पर मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही थी, लेकिन अब बुजुर्ग महिलाएं प्रदेश भर की 14,000 से अधिक बसों में अपने पूरे जीवनकाल में कभी भी बिना किराया दिए सफर का आनंद ले सकेंगी।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n

महिला सुरक्षा और स्वावलंबन: 'सेंध लगाने वालों के लिए जेल या जहन्नुम तय'

\r\n\r\n
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2017 से पहले की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने याद दिलाया कि कैसे पिछली सरकारों में 'गुड गवर्नेंस' के नाम पर महिलाओं की सुरक्षा दांव पर थी, कोई एकीकृत हेल्पलाइन नहीं थी, और पेंशन या छात्रवृत्ति योजनाओं में कमीशनखोरी हावी थी। अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं।
\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    मिशन शक्ति और सेफ सिटी: आज प्रदेश में 'मिशन शक्ति' केंद्र सक्रिय हैं। शहरों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित 'सेफ सिटी नेटवर्क' काम कर रहा है, और 1090 व 112 का इंटीग्रेटेड कमांड सिस्टम महिलाओं की सुरक्षा के लिए 24 घंटे मुस्तैद है।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    जीरो टॉलरेंस की नीति: अपराधियों को सख्त चेतावनी देते हुए सीएम योगी ने कहा कि यदि किसी ने बेटी की सुरक्षा में घर के अंदर या बाहर सेंध लगाने की कोशिश की, तो उसके लिए 'जेल या जहन्नुम' में से एक जगह निश्चित है।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    पुलिस बल में महिलाओं की बढ़ती ताकत: वर्ष 2017 में यूपी पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या मात्र 10,000 थी, जो अब बढ़कर 45,000 हो चुकी है और आगामी भर्तियों के साथ यह 50,000 के पार हो जाएगी। प्रदेश में तीन नई महिला पुलिस बटालियन—वीरांगना ऊदा देवी पासी, अवंती बाई लोधी और झलकारी बाई कोरी के नाम पर स्थापित की गई हैं।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

शिक्षा और रोजगार की उड़ान: 50 हजार स्कूटी और 11 जिलों में हॉस्टल

\r\n\r\n
आर्थिक और शैक्षणिक स्तर पर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए योगी सरकार ने कई जमीनी योजनाओं का विस्तार किया है। घर से दूर रहकर काम करने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षित आवास हमेशा से एक बड़ी चुनौती रहा है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    कामकाजी महिला छात्रावास: सरकार ने लखनऊ, कानपुर, आगरा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, प्रयागराज, अयोध्या, गोरखपुर, काशी और झांसी सहित 11 प्रमुख शहरों में 'लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर' के नाम पर 500-500 क्षमता वाले कामकाजी महिला हॉस्टल बनाने का निर्णय लिया है।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    मुफ्त स्कूटी योजना: छात्राओं की उच्च शिक्षा को आसान बनाने के लिए अक्टूबर या नवंबर माह में स्नातक कर रही प्रदेश की 50,000 मेधावी बेटियों को सरकार की तरफ से स्कूटी उपलब्ध कराई जाएगी।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    कल्याणकारी योजनाओं का जाल: 'मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना' से लेकर 'सामूहिक विवाह योजना', और 'मातृ वंदना योजना' तक, हर कदम पर महिलाओं को सहयोग दिया जा रहा है। इसके अलावा, बैंकिंग क्षेत्र में 'बीसी सखी' और कृषि क्षेत्र में ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल कर रही 'सेल्फ हेल्प ग्रुप' (SHG) की महिलाएं एक नई आर्थिक क्रांति लिख रही हैं।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

धरातल पर असर: बुजुर्ग महिलाओं के खिले चेहरे, बोलीं- 'अब जब मन करिहै...'

\r\n\r\n
सरकारी योजनाओं की असली सफलता तब मानी जाती है, जब उसका सीधा लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मौजूद बुजुर्ग महिलाओं के चेहरों की चमक इस बात की गवाही दे रही थी। जीवनभर परिवार की आर्थिक स्थिति या किराए के डर से अपनी इच्छाओं को मारने वाली ये बुजुर्ग माताएं अब पूरी तरह स्वतंत्र महसूस कर रही हैं।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने अपनी स्थानीय ठेठ भाषा में खुशी जाहिर करते हुए कहा, "अब जहां जब मन करिहै तबहीं चली जाब, अब नाही किसऊ के सहारे की जरूरत, योगी दे दिन्हेंन हमैं उपहार, हमेशा रहई उन्हिंन की सरकार।" इन महिलाओं का कहना था कि पैसों की कमी के कारण वे नाते-रिश्तेदारों या तीर्थ यात्रा पर नहीं जा पाती थीं, लेकिन अब मुफ्त यात्रा के कारण वे जब चाहें अयोध्या, काशी और मथुरा के दर्शन करने जा सकती हैं। हालांकि, कुछ महिलाओं ने बढ़ती महंगाई का जिक्र करते हुए सरकार से इसे नियंत्रित करने की अपील भी की। कुल मिलाकर, रक्षाबंधन से ठीक पहले साड़ी, मिठाई और उम्रभर की आजादी का यह तोहफा उत्तर प्रदेश की महिलाओं के जीवन में एक बड़ा और सकारात्मक बदलाव लेकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें