What is eSIM: आजकल कई स्मार्टफोन कंपनियां eSIM टेक्नोलॉजी पर जोर दे रही हैं. हाल ही में लॉन्च किया गया आईफोन एयर सिर्फ ई-सिम सपोर्ट के साथ आता है. इस फोन में कोई भी फिजिकल सिम स्लॉट नहीं मिलता है. अब मार्केट में नई जनरेशन के कई स्मार्टफोन में फिजिकल सिम स्लॉट की जगह eSIM का विकल्प दिया जा रहा है. लेकिन आखिर eSIM होती क्या है और यह पारंपरिक सिम से कैसे अलग है? आइए जानते हैं इसके फायदे और नुकसान.READ ALSO:-iQOO 15 Launch: 7000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ चीन में लॉन्च, भारत में ₹60,000 की रेंज में होगा लॉन्च
\r\n\r\n\r\n\r\n
eSIM क्या है और कैसे काम करती है eSIM का मतलब है Embedded SIM यानी ऐसी सिम जो फोन के अंदर पहले से ही लगी होती है. इसे हटाया या निकाला नहीं जा सकता. यह एक डिजिटल सिम होती है जिसे मोबाइल नेटवर्क प्रोवाइडर द्वारा एक्टिव किया जाता है. इसके लिए यूजर को किसी फिजिकल सिम कार्ड की जरूरत नहीं होती. बस QR कोड या नेटवर्क सेटिंग के जरिए eSIM को एक्टिव किया जा सकता है. eSIM का फायदा यह है कि यह एक ही डिवाइस में कई नेटवर्क प्रोफाइल्स को संभाल सकती है, जिससे सिम बदलने की झंझट खत्म हो जाती है.
\r\n\r\nजंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
फिजिकल सिम से कैसे अलग है eSIM? फिजिकल सिम कार्ड को फोन में लगाने या निकालने की जरूरत पड़ती है, जबकि eSIM फोन के अंदर सॉफ्टवेयर बेस्ड होती है. फिजिकल सिम में यूजर को नेटवर्क बदलने के लिए सिम कार्ड बदलना पड़ता है, लेकिन eSIM में यह काम कुछ ही सेकंड में सेटिंग बदलकर किया जा सकता है. इसके अलावा eSIM फोन को वॉटरप्रूफ और कॉम्पैक्ट बनाने में मदद करती है क्योंकि इसमें सिम ट्रे की जरूरत नहीं होती.
\r\n\r\n\r\n\r\n
eSIM के फायदे
\r\n\r\n- \r\n
- \r\n eSIM का सबसे बड़ा फायदा है सुविधा. यूजर बिना सिम निकाले ऑपरेटर बदल सकता है.\r\n \r\n
- \r\n अगर फोन खो जाता है तो eSIM को आसानी से ब्लॉक किया जा सकता है, जिससे सुरक्षा बढ़ जाती है.\r\n \r\n
- \r\n यह डिवाइस के लिए ज्यादा स्पेस सेविंग होती है, जिससे कंपनियां पतले और हल्के फोन डिजाइन कर पाती हैं.\r\n \r\n
- \r\n इसके अलावा, एक eSIM में कई नेटवर्क प्रोफाइल सेव की जा सकती हैं, जो बार-बार सिम बदलने की परेशानी को खत्म करती है.\r\n \r\n
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
eSIM के नुकसान हालांकि eSIM के कई नुकसान भी हैं.
\r\n\r\n- \r\n
- \r\n पहला, अभी सभी मोबाइल ऑपरेटर और स्मार्टफोन eSIM को सपोर्ट नहीं करते, जिससे इसकी पहुंच सीमित है.\r\n \r\n
- \r\n दूसरा, अगर फोन खराब हो जाए या सर्विस सेंटर में भेजना पड़े, तो eSIM को ट्रांसफर करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है.\r\n \r\n
- \r\n इसके अलावा, पुराने यूजर्स जिन्हें टेक्नोलॉजी की जानकारी कम है, उनके लिए इसे सेटअप करना थोड़ा कठिन काम हो सकता है.\r\n \r\n
\r\n\r\n
भारत में eSIM की उपलब्धता भारत में फिलहाल Jio, Airtel और Vi जैसे प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर eSIM सर्विस प्रदान कर रहे हैं. यह सुविधा फिलहाल प्रीमियम स्मार्टफोन्स जैसे iPhone, Samsung Galaxy, Google Pixel और कुछ Motorola मॉडल्स में ही उपलब्ध है. भविष्य में, बजट फोन सेगमेंट में भी eSIM सपोर्ट बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि कंपनियां धीरे-धीरे फिजिकल सिम स्लॉट को हटाने की ओर बढ़ रही हैं.
खबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें
Join ›
Sabse pehle comment karne wale banein.