टेक्नोलॉजी डेस्क
जूता पहनकर आपने भी खूब दौड़ लगाई होगी, लेकिन क्या हो कि ऐसा जूता आपको मिल जाए जिसे पहनकर आप बड़ी से बड़ी घाटी पर आसानी से चढ़ जाएं या सीढ़ियां चढ़ने पर भी थकान न हो? यह अब सच होने वाला है। मार्केट में जल्द ऐसा जूता आने वाला है जो आपको चलने और दौड़ने दोनों को आसान बना देगा। यह जूता न सिर्फ आपकी रफ्तार बढ़ाएगा बल्कि चलने में लगने वाली मेहनत को भी कम करेगा। इन जूतों को मोटर और बैटरी से लैस किया जा रहा है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...READ ALSO:-फोन से खत्म हो रहा फिजिकल सिम का दौर! क्या है eSIM, कैसे करती है काम? फायदे-नुकसान, सब जानें
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
स्पोर्ट्स वर्ल्ड की जानी मानी कंपनी नाइकी (Nike) ने यह कारनामा किया है। Nike ने पेश किया है 'Project Amplify', जो दुनिया का पहला ऐसा पावर्ड फुटवियर सिस्टम (Powered Footwear System) है, जो चलने और दौड़ने दोनों को आसान बना देगा। यह जूता न सिर्फ आपकी रफ्तार बढ़ाएगा बल्कि चलने में लगने वाली मेहनत को भी कम करेगा। Nike का यह नया जूता मोटर, बेल्ट और बैटरी से लैस है जो आपकी हर स्टेप को सुपरचार्ज कर देता है। कंपनी का दावा है कि यह जूता आने वाले समय में रनिंग और वॉकिंग के तरीके को पूरी तरह बदल देगा।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
क्या है 'Project Amplify'? Project Amplify, Nike का नया और बेहद इनोवेटिव प्रोजेक्ट है, जिसे कंपनी ने अपने रोबोटिक्स पार्टनर Dephy के साथ मिलकर विकसित किया है। यह जूता एक ऐसे सिस्टम पर आधारित है जो टखने और पैर की प्राकृतिक मूवमेंट को बढ़ाता है। इसमें एक हल्की मोटर, ड्राइव बेल्ट और रिचार्जेबल बैटरी लगी है जो जूते के कार्बन फाइबर-प्लेटेड सोल के साथ जुड़ी होती है। इसे आप रोबोटिक मोड में या बिना सिस्टम के सामान्य रनिंग शू की तरह भी पहन सकते हैं। (Image-Nike)
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
आम लोगों के लिए है यह जूता Nike का कहना है कि यह जूता खासतौर पर डेली रनर्स और वॉकर्स के लिए है, जो लंबी दूरी तय करना चाहते हैं लेकिन थकान महसूस करते हैं। यह प्रोफेशनल एथलीट्स के लिए नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए है जो अपने रोजाना के मूवमेंट में थोड़ा एक्स्ट्रा पावर चाहते हैं। कंपनी के अनुसार यह सिस्टम एक "दूसरे सेट की मांसपेशियों" की तरह काम करता है, जिससे चढ़ाई पर चलना या दौड़ना भी आसान हो जाता है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
टेस्टिंग में बढ़ी धावकों की स्पीड यह जूता Nike Sports Research Lab (NSRL) की गहन टेस्टिंग और डेटा के आधार पर बनाया गया है। मोटर और बैटरी आपके हर कदम पर ऊर्जा जोड़ती हैं जिससे चलने या दौड़ने के लिए कम मेहनत लगती है। Nike ने इसे पिछले कई सालों से टेस्ट किया है, जिसमें 400 से ज्यादा एथलीट्स ने 2.4 मिलियन स्टेप्स पूरे किए हैं। टेस्टिंग में पाया गया कि इस जूते को पहनने से कुछ लोगों की स्पीड 7.45 मिनट प्रति किलोमीटर से बढ़कर 6.13 मिनट प्रति किलोमीटर तक पहुंच गई। 
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
'ई-बाइक' जैसा अनुभव Nike के VP माइकल डोनाघु ने कहा कि Project Amplify की सोच एक साधारण सवाल से शुरू हुई- "क्या हम ऐसा तरीका बना सकते हैं जिससे एथलीट्स कम ऊर्जा में ज्यादा दूर जा सकें?" उन्होंने बताया कि जैसे इलेक्ट्रिक बाइक (e-bike) ने लोगों के लिए लंबी दूरी तक सफर आसान कर दिया, वैसे ही यह जूता चलना और दौड़ना मजेदार और आसान बना देगा।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
कब होगा लॉन्च? अभी Project Amplify टेस्टिंग फेज में है। Nike ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कंपनी अगले कुछ सालों में इसे कंज्यूमर मार्केट में लाने की तैयारी कर रही है। यह इनोवेशन स्पोर्ट्स फुटवियर की दुनिया में एक नई टेक्नोलॉजिकल रेस की शुरुआत मानी जा रही है।