विश्व फुटबॉल के सबसे बड़े और चहेते सितारों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। 41 वर्षीय इस दिग्गज स्ट्राइकर ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक वीडियो पोस्ट के जरिए इस ऐतिहासिक फैसले की जानकारी दी। Cristiano Ronaldo Retirement के साथ ही फुटबॉल के एक युग का अंत हो गया है। रोनाल्डो ने स्पष्ट किया है कि इसी महीने होने वाले नवंबर के 'इंटरनेशनल ब्रेक' के बाद वह पुर्तगाल की अपनी मशहूर नंबर-7 जर्सी हमेशा के लिए टीम को लौटा देंगे।

23 साल के करियर में 234 मैच और 146 गोल रोनाल्डो का अंतरराष्ट्रीय सफर 20 अगस्त 2003 को कजाकिस्तान के खिलाफ शुरू हुआ था, तब वह महज 18 साल के थे। अपने 23 वर्षों के लंबे और अविश्वसनीय करियर में उन्होंने पुर्तगाल के लिए रिकॉर्ड 234 मैच खेले और दुनिया में सबसे ज्यादा 146 इंटरनेशनल गोल दागे। इसके अलावा उनके नाम 46 असिस्ट भी दर्ज हैं। विदाई की घोषणा करते हुए रोनाल्डो ने अपने भावुक संदेश में कहा, "राष्ट्रीय टीम के साथ मैदान पर मेरा सफर खत्म हो रहा है। मैं गर्व के साथ विदा ले रहा हूं। मैंने पुर्तगाल के लिए अपना सब कुछ दिया।" उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें सिर्फ गोल या ट्रॉफियां याद नहीं आतीं, बल्कि वे लोग याद आते हैं जिन्होंने इस सफर को खास बनाया।

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶

6 वर्ल्ड कप खेलने और गोल करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी रोनाल्डो ने 2006 में जर्मनी में अपना पहला वर्ल्ड कप खेला था। इसके बाद वह लगातार 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026 के टूर्नामेंट में पुर्तगाल टीम का हिस्सा रहे। इस तरह उन्होंने 6 वर्ल्ड कप खेले और छह अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बने। वर्ल्ड कप में उन्होंने कुल 27 मैच खेले और 11 गोल दागे (2026 में उज्बेकिस्तान के खिलाफ उन्होंने अपना आखिरी वर्ल्ड कप गोल किया)। हालांकि, उनका वर्ल्ड कप जीतने का सपना अधूरा ही रह गया। टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2006 में था, जब वह सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुर्तगाल को दिलाया पहला बड़ा खिताब रोनाल्डो के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में साल 2016 का 'यूरो कप' खिताब शामिल है। फाइनल में फ्रांस को 1-0 से हराकर पुर्तगाल ने पहली बार यह प्रमुख ट्रॉफी जीती थी। इसके अलावा, उनकी कप्तानी में पुर्तगाल ने 2019 और 2025 में प्रतिष्ठित UEFA नेशंस लीग का खिताब भी अपने नाम किया।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के टॉप-5 आइकॉनिक गोल:

  1. बाइसिकल किक: रियल मैड्रिड की ओर से चैंपियंस लीग क्वार्टर फाइनल में लगाई गई वह ऐतिहासिक बाइसिकल किक जो हमेशा याद रखी जाएगी।

  2. 40 यार्ड से गोल: मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेलते हुए चैंपियंस लीग में 40 यार्ड की दूरी से दागा गया बुलेट गोल।

  3. नकल बॉल फ्री-किक: 30 यार्ड से ज्यादा दूरी से लगाई गई वह फ्री-किक, जिसमें गेंद हवा में तेजी से घूमती हुई गोलपोस्ट में जा घुसी।

  4. स्पेन के खिलाफ आखिरी मिनट की फ्री-किक: वर्ल्ड कप में स्पेन के खिलाफ मैच के आखिरी मिनट में फ्री-किक से गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की और मैच 3-3 से ड्रॉ कराया।

  5. सुपरमैन हेडर (2019): जुवेंटस की ओर से खेलते हुए सैम्पडोरिया के खिलाफ 2.56 मीटर की ऊंचाई तक हवा में छलांग लगाकर किया गया अद्भुत हेडर गोल।

संन्यास से ठीक पहले कोच के साथ हुआ था विवाद रोनाल्डो के संन्यास के इस फैसले से कुछ हफ्ते पहले ही पुर्तगाल टीम के भीतर एक बड़ा विवाद भी सामने आया था। रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर में वह ट्रेनिंग कैंप छोड़कर चले गए थे। इसकी मुख्य वजह मुख्य कोच जॉर्ज जीसस के साथ 'प्लेइंग टाइम' (खेलने के समय) को लेकर हुआ मतभेद था। रोनाल्डो का कहना था कि कोच ने उन्हें नॉर्वे के खिलाफ मैच में खिलाने का वादा किया था, लेकिन उन्हें पूरे मैच में बेंच पर बैठाए रखा। बाद में डेनमार्क के खिलाफ भी उन्हें शुरुआती टीम से बाहर कर दिया गया, जिससे वे काफी आहत थे।

क्लब फुटबॉल में जलवा रहेगा बरकरार भले ही रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया है, लेकिन उनके फैंस उन्हें मैदान पर खेलते हुए देख सकेंगे। रोनाल्डो सऊदी अरब के प्रसिद्ध क्लब 'अल-नस्र' (Al-Nassr) के लिए क्लब फुटबॉल खेलना जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें