🔍 Latest News
Meerut Crime News: मेरठ पुलिस और स्वाट टीम का बड़ा एक्शन, 50 हजार का इनामी बदमाश खालिद गिरफ्तार, मुठभेड़ में 4 मोबाइल लुटेरे भी धरे गए
मेरठ पुलिस और स्वाट (SWAT) टीम ने एक संयुक्त अभियान में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश खालिद को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के काशी टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा सदर बाजार और ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्रों में हुई पुलिस मुठभेड़ में चार शातिर मोबाइल लुटेरों को भी हथियारों और चोरी के मोबाइलों के साथ दबोचा गया है।

UP Weather Update: यूपी में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, दिन में खिली धूप तो रात में गिरा पारा, जानें मेरठ, नोएडा, बरेली और आगरा समेत 10 शहरों का हाल
उत्तर प्रदेश में बदलते मौसम के बीच गुलाबी ठंड का अहसास शुरू हो गया है। राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में सुबह धुंध और दिन में तेज धूप खिली है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले 4-5 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। प्रयागराज सबसे गर्म और हरदोई सबसे सर्द जिला दर्ज किया गया।

Meerut Crime News: मेरठ के सदर कैंट क्षेत्र में महिला की सिर कुचलकर हत्या, पति ने लगाया नशेड़ियों पर पथराव का आरोप, खून से सने डंडे ने उलझाई गुत्थी
मेरठ के सदर बाजार कैंट इलाके में 65 वर्षीय महिला धर्मवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। मृतका के पति ने आरोप लगाया है कि घर के बाहर नशा करने से रोकने पर युवकों ने पथराव किया, जिससे ईंट लगने से मौत हुई। लेकिन मौके पर मिले खून से सने डंडे ने पुलिस जांच को उलझा दिया है।

UP News: यूपी के राशन कार्ड धारकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब सभी को मिलेगा 'आयुष्मान योजना' का लाभ, 5 लाख तक का इलाज होगा मुफ्त
उत्तर प्रदेश सरकार ने मुफ्त राशन के बाद अब राज्य के सभी राशन कार्ड धारकों को 'प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना' से जोड़ने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इस फैसले से प्रदेश के लगभग 14.61 करोड़ लोगों को सूचीबद्ध अस्पतालों में हर साल 5 लाख रुपये तक का कैशलेस और मुफ्त इलाज मिल सकेगा।

दिल्ली में फिर लौटा प्रदूषण का डरावना दौर! एम्स से कालिंदी कुंज तक दमघोंटू हुई हवा, राजधानी में GRAP-1 की सख्त पाबंदियां लागू
सर्दियों की शुरुआत के साथ दिल्ली की आबोहवा एक बार फिर बिगड़ने लगी है। राजधानी में लगातार तीसरे दिन वायु गुणवत्ता (AQI) 'खराब' श्रेणी में बनी हुई है। एम्स, कालिंदी कुंज और इंडिया गेट समेत कई इलाकों में AQI 250 के पार पहुंच गया है। प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए दिल्ली-एनसीआर में GRAP-1 लागू कर दिया गया है।

Gold Silver Rate Today: भारत में सोने-चांदी के नए रेट जारी, चेन्नई-लखनऊ समेत 5 शहरों में ₹170 सस्ता हुआ सोना, जानें 12 बड़े शहरों के भाव और असली-नकली की पहचान
भारतीय सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने का बेस भाव ₹14,293 और चांदी का भाव ₹200.31 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। अमृतसर, चेन्नई, जयपुर, लखनऊ और सूरत में सोने की कीमतों में ₹170 प्रति ग्राम की बड़ी गिरावट आई है। त्योहारी सीजन में गहने खरीदने से पहले ताजा भाव और इनकी शुद्धता जांचने के तरीके जरूर जान लें।

Maharaja Agrasen Jayanti: धामपुर में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन का भव्य आयोजन, 'एक रुपया, एक ईंट' के सिद्धांत पर जोर, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
बिजनौर जनपद के धामपुर में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा विनायक मंडप में भव्य महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम में आसपास के कई जिलों से वैश्य समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में 'एक रुपया-एक ईंट' के सिद्धांत पर चर्चा हुई, मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया और मनमोहक सांस्कृतिक व राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दी गईं।

Ramayana Advance Booking: रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' ने पहले ही दिन की शानदार शुरुआत, 7 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ बिके सवा लाख से अधिक टिकट
दिवाली पर रिलीज होने जा रही रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन किया है। पहले ही दिन 7 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ 1.28 लाख टिकट बिक चुके हैं।

Tiger Shroff Video: फायरिंग घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया एक्टर के जख्मी हाथ का वीडियो, शर्टलेस फोटो से उठे सवालों का दिया करारा जवाब
मुंबई के जुहू में हुई फायरिंग घटना के बाद टाइगर श्रॉफ के शरीर पर चोट के निशान न दिखने पर सवाल उठ रहे थे। अब एक्टर की टीम ने एक वीडियो शेयर कर उन अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

Anandiben Patel on Youth: 'गर्लफ्रेंड बनाने के विरोधी नहीं, लेकिन 13-14 साल की लड़की को मां बनाकर छोड़ना गलत', राज्यपाल ने छात्रों को दी सख्त नसीहत
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ की महर्षि यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में युवाओं को सख्त नसीहत दी। उन्होंने कहा कि गर्लफ्रेंड बनाने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन वादे पूरे करें। 13-14 साल की बच्चियों को मां बनाकर छोड़ना समाज के लिए घातक है।

Meerut Schools Closed: शिक्षक एमएलसी चुनाव के चलते मेरठ में 23 अक्टूबर को नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद, बीएसए ने जारी किया सख्त आदेश
मेरठ-सहारनपुर शिक्षक एमएलसी चुनाव के मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने 23 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान किया है। बीएसए ने सभी बोर्ड के स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।

Meerut Suicide Case: पत्नी से तलाक के बाद तनाव में चल रहे युवक ने चाचा के घर लगाया फांसी का फंदा, बहन को मैसेज भेजकर दी मौत की सूचना
मेरठ के नौचंदी इलाके में प्रेम विवाह के बाद तलाक से तनावग्रस्त एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सुसाइड से पहले उसने अपनी छोटी बहन को व्हाट्सएप पर मौत का मैसेज भी भेजा था।

UP MLC Elections: विधान परिषद चुनाव के चलते यूपी में 23 और 27 अक्टूबर को शराब की दुकानें और स्कूल-कॉलेज रहेंगे पूरी तरह से बंद, जानिए 11 सीटों का पूरा समीकरण
उत्तर प्रदेश में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के कारण 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। इन तारीखों पर संबंधित जिलों में शराब की बिक्री बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। लखनऊ के जिलाधिकारी ने 23 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी की जानकारी दी है। कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव में चुनाव संबंधी यह बंदी लागू नहीं होने की जानकारी सामने आई है।

Gorakhpur Science News: पूर्वांचल की 31 सदस्यीय टीम राष्ट्रीय टेक्नो फेस्टिवल के लिए गुजरात रवाना, दिखाएंगे नवाचार का दम
डे एंड नाइट स्पेस फाउंडेशन (DANSF) के प्रयासों से गोरखपुर सहित पूर्वांचल के 5 जिलों के 23 विद्यार्थियों और 8 शिक्षकों की विशेष टीम गुजरात में आयोजित होने वाले 6वें भारतीय साइंस टेक्नो फेस्टिवल के लिए रवाना हुई है।

Bijnor Breaking News: सुहागपुर में युवक की मौत पर भारी बवाल, परिजनों ने आरोपी के घर के बाहर रखा शव, कई थानों की फोर्स तैनात
बिजनौर के धामपुर क्षेत्र के सुहागपुर गांव में रामायण देखकर लौट रहे युवक की मौत का मामला गरमा गया है। आक्रोशित परिजनों ने शव को आरोपी के घर के बाहर रख दिया है और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया है।
