रायबरेली। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मंगलवार को कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। प्रधानमंत्री को गाली देने के मामले को लेकर योगी सरकार के मंत्री और पूर्व प्रतिद्वंद्वी दिनेश प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ राहुल गांधी के काफिले के रास्ते में धरने पर बैठ गए। इस दौरान 'राहुल वापस जाओ' के नारे भी लगाए गए।READ ALSO:-मेरठ में शोहदे की 'दबंगई' पड़ी भारी: छात्रा का हाथ पकड़ने पर मां-बेटी ने सरेराह पीटा, वीडियो हुआ वायरल
\r\n\r\n 
पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की
\r\n\r\nमंत्री के विरोध प्रदर्शन के कारण राहुल गांधी का काफिला अपने गंतव्य से करीब 1 किलोमीटर पहले ही रुक गया। पुलिस जब मंत्री दिनेश सिंह को उठाने पहुंची, तो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनकी जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। इस गहमागहमी के चलते राहुल का काफिला करीब 5 मिनट तक रुका रहा, जिसके बाद रास्ता साफ होने पर वह आगे बढ़ सका। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह वही हैं, जिन्होंने लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था।
\r\n\r\n 
राहुल गांधी ने कहा- 'वोट चोर, गद्दी छोड़'
\r\n\r\nइस विरोध के बाद राहुल गांधी ने बटोही रिसॉर्ट में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "पहले लोग कहते थे कि दाल में कुछ काला है, लेकिन कोई सबूत नहीं था। अब सबूत हैं। वोट चोरी हो रही है, इसे रोकना होगा।" उन्होंने चुनाव आयोग पर भी तानाशाही का आरोप लगाया। बाद में, गोरा बाजार चौराहे पर अशोक स्तंभ का लोकार्पण करने के बाद राहुल ने कहा, "वोट चोर, गद्दी छोड़" का नारा अब पूरे देश में चल रहा है।
\r\n\r\n 
सपा नेता का 'ब्रह्मा-विष्णु-महेश' वाला पोस्टर चर्चा में
\r\n\r\nराहुल गांधी के दौरे से पहले रायबरेली में सपा नेता राहुल निर्मल बागी का एक पोस्टर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पोस्टर में राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव को ब्रह्मा, विष्णु और महेश के रूप में दिखाया गया है। पोस्टर को लेकर सपा नेता ने कहा कि ये नेता दबे-कुचले लोगों की आवाज बनकर उभरे हैं, और इसलिए वे कलयुग के इन देवताओं के अवतार हैं। वहीं, भाजपा प्रवक्ता आनंद दुबे ने इस पर पलटवार करते हुए उन्हें 'इच्छाधारी हिंदू' बताया, जो चुनाव आने पर अपना रूप बदल लेते हैं।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
राहुल गांधी आज और कल यानी 10 और 11 सितंबर को रायबरेली में रहेंगे। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद यह उनका छठा दौरा है।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.