मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान वास्तु और ज्योतिष के क्षेत्र में प्रतिष्ठित नाम डॉ. खोजा को 'Gujarati Bright Award' से सम्मानित किया गया है। मनोरंजन और व्यवसाय जगत की जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी में उन्हें यह विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

सितारों ने प्रदान किया सम्मान

इस कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता दीपक तिजोरी, लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेता हितेन तेजवानी और मशहूर गायिका भूमि त्रिवेदी ने डॉ. खोजा को यह पुरस्कार सौंपा। मंच पर उनके साथ ब्राइट आउटडोर मीडिया लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. योगेश लखानी भी उपस्थित रहे।

समारोह में मनोरंजन और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी कई अन्य हस्तियां भी मौजूद थीं। दिग्गज अभिनेता मनोज जोशी, अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल, आरती नागपाल, निकिता रावल, विस्तास्प गोटला, मशहूर गायक जोड़ी प्रीति-पिंकी और राजीव रुइया जैसे सितारों ने इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर इसकी शोभा बढ़ाई।

‘दुनिया लॉजिक से चलती है, मैजिक से नहीं’

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. खोजा ने अपनी सफलता और काम करने के तरीके पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, "दुनिया लॉजिक से चलती है, मैजिक से नहीं। अगर इंसान की सोच बदल जाए, तो उसके लिए संभावनाओं के नए द्वार खुद-ब-खुद खुल जाते हैं।" डॉ. खोजा ने स्पष्ट किया कि लोग उनके पास केवल अपना भविष्य जानने के उद्देश्य से नहीं आते, बल्कि अपने जीवन की जटिल समस्याओं का तार्किक समाधान तलाशने आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वापी से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक का सफर

डॉ. खोजा अपने क्षेत्र में दो बार गोल्ड मेडल जीत चुके हैं और उन्होंने ज्योतिष विषय में पीएचडी (PhD) की उपाधि हासिल की है। वह वास्तु शास्त्र के साथ-साथ वैदिक और वेस्टर्न एस्ट्रोलॉजी, फेस रीडिंग, न्यूमेरोलॉजी, हस्तरेखा (Palmistry), लाल किताब और नाड़ी ज्योतिष जैसी विधाओं के विशेषज्ञ हैं।

गुजरात के वापी शहर से अपने करियर की शुरुआत करने वाले डॉ. खोजा की सेवाएं अब वैश्विक स्तर पर पहुंच चुकी हैं। वर्तमान में वह अमेरिका, लंदन, दुबई, केन्या, दक्षिण अफ्रीका, थाईलैंड और हांगकांग जैसे देशों में भी अपनी विशेषज्ञता के जरिए लोगों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें