मेरठ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक सगाई ने सियासी भूचाल ला दिया है। मेरठ में समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष दीपक गिरी को उनकी सगाई के चंद घंटों बाद ही पार्टी ने पद से हटा दिया। दीपक की सगाई कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित से हुई थी, लेकिन सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही एक दूसरी महिला ने दीपक के घर पहुंचकर जो हंगामा किया, उसने पूरी कहानी पलट दी।READ ALSO:-UP Crime BREAKING: फ़र्ज़ी 'महिला जज' आयशा परवीन गिरफ्तार! 35 लाख का लोन लेने बैंक पहुँची थी, कार पर लिखा था "न्यायाधीश"
\r\n\r\n\r\n\r\n
सगाई से शुरू हुआ 'बवाल'
\r\n\r\nमामले की शुरुआत 15 अक्टूबर को हुई, जब सपा नेता दीपक गिरी (38) ने बुलंदशहर की रहने वाली कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित से सगाई की। पूनम पंडित किसान आंदोलन से चर्चा में आई थीं और 2022 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुकी हैं। दोनों ने अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं।
\r\n\r\n\r\n\r\n
'प्रेमिका' का 26 मिनट का फेसबुक लाइव
\r\n\r\nतस्वीरें वायरल होने के अगले ही दिन, 16 अक्टूबर को, दुर्वेश कुमारी (38) नाम की एक महिला मवाना में दीपक गिरी के घर पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। महिला ने 26 मिनट का एक फेसबुक लाइव वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें उसने दीपक गिरी पर गंभीर आरोप लगाए।
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्या हैं महिला के आरोप?
\r\n\r\nमहिला, जो एक सरकारी नौकरी करती हैं, ने वीडियो में रोते हुए कई दावे किए:
\r\n\r\n- \r\n
- \r\n 4 साल का शोषण: महिला का आरोप है कि दीपक गिरी पिछले 4 साल से उनका शारीरिक शोषण कर रहे थे और उन्हें टॉर्चर व ब्लैकमेल कर रहे थे।\r\n \r\n
- \r\n लिव-इन का दावा: महिला ने एक घर दिखाते हुए दावा किया कि वह और दीपक गंगासागर इलाके के इसी मकान में एक साथ रहते थे। उसने एक बेड की ओर इशारा करते हुए कहा, "4 दिन पहले तक दीपक मेरे साथ यहीं सोता था।"\r\n \r\n
- \r\n शादी का झांसा: उसका आरोप है कि दीपक पिछले 6 महीने से कह रहे थे कि वह पहले अपने पति से तलाक ले ले, तभी वह उससे शादी करेंगे। महिला ने दावा किया कि इसी कारण उसने पति के खिलाफ तलाक की याचिका भी दायर कर दी।\r\n \r\n
- \r\n अय्याशी और पैसे का आरोप: महिला ने दीपक को 'अय्याश नेता' बताते हुए कहा, "दीपक गिरी का काम है लड़कियों के साथ खेलना। वह ऐसी लड़कियों को ढूंढता है जो कमाती हैं और उसका खर्च उठा लेती हैं।" महिला ने दीपक के अकाउंट में पैसे डालने का भी दावा किया।\r\n \r\n
- \r\n मारपीट और धमकी: महिला के अनुसार, जब उसने सगाई की बात की तो दीपक ने उसे घर बुलाया और फिर उसके पति को बुलाकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि दीपक के पिता (जो पुलिस में हैं) ने उसे नौकरी छीन लेने की धमकी दी।\r\n \r\n
- \r\n 'रखैल' बनाने का आरोप: महिला ने रोते हुए कहा, "दीपक का परिवार मुझे रखैल बनाना चाहता है। उन्होंने दलित समाज की औरत का इस्तेमाल किया। कल से वे मुझे धमकी दे रहे हैं।"\r\n \r\n
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n\r\n
दीपक गिरी की सफाई
\r\n\r\nहंगामे के बाद दीपक गिरी ने भी एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी। उन्होंने दावा किया कि महिला और उसका पति, दोनों उनके परिचित हैं और उनके घर आए थे। दीपक के मुताबिक, "दोनों ही पति-पत्नी हैं। उनके बीच विवाद बढ़ गया था, जिसका हम लोगों ने एक घंटे तक समझौता कराया। मैं कहता हूं मेरे विरोधी चाहे जितनी ताकत लगा लें, हम परेशान नहीं होंगे।"
\r\n\r\n 
कहानी में नया ट्विस्ट: 'शादी का एग्रीमेंट'
\r\n\r\nइस हाई-प्रोफाइल ड्रामे के बीच, 16 अक्टूबर (हंगामे वाले दिन) का एक एग्रीमेंट भी सामने आया है। इस कथित एग्रीमेंट में लिखा है कि महिला (दुर्वेश कुमारी) का अपने पति से तलाक होने के बाद दीपक गिरी उससे शादी कर लेंगे और वह किसी दूसरी लड़की के साथ शादी नहीं करेंगे।
\r\n\r\n\r\n\r\n
इस पूरे घटनाक्रम के बाद समाजवादी पार्टी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से दीपक गिरी को सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया है।
Sabse pehle comment karne wale banein.