बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर के फैंस के लिए एक बड़ी और शानदार खबर सामने आई है। लंबे समय से नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म Ranbir Kapoor Ramayana की रिलीज को लेकर दर्शकों के बीच काफी कन्फ्यूजन बना हुआ था। लेकिन अब मेकर्स ने सारी अफवाहों पर विराम लगाते हुए आधिकारिक तौर पर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसे लेकर सिनेप्रेमी बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।

नवरात्रि के मौके पर मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान फिल्म निर्माता नमित मल्होत्रा और मेकर्स की टीम ने नवरात्रि के पावन अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए दर्शकों को यह खुशखबरी दी। मेकर्स ने फिल्म का एक खास पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर, हम एक नए युग की शुरुआत का जश्न मना रहे हैं। यह राम के युग का आरंभ है। नमित मल्होत्रा की फिल्म 'रामायण पार्ट 1' 5 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by The World Of Ramayana (@worldoframayana)

दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग बीते कई दिनों से कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि यह फिल्म 6 नवंबर को रिलीज हो सकती है। हालांकि, मेकर्स के इस ताजा ऐलान के बाद रिलीज डेट से जुड़ा सारा भ्रम दूर हो गया है। इसके साथ ही मेकर्स ने एक और बड़ी जानकारी साझा करते हुए साफ किया है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग दशहरे के खास मौके पर शुरू कर दी जाएगी, जिससे फैंस समय रहते अपनी टिकट बुक कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by The World Of Ramayana (@worldoframayana)

ट्रेलर को मिला शानदार रिस्पॉन्स मेकर्स द्वारा हाल ही में इस मूवी का ट्रेलर भी जारी किया गया था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। ट्रेलर देखने के बाद से ही फैंस इस महाकाव्य पर आधारित फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।

फिल्म की धांसू है स्टार कास्ट अगर स्टार कास्ट की बात करें तो नितेश तिवारी ने इस फिल्म के लिए सिनेमा जगत के कई दिग्गज सितारों को एक साथ पिरोया है। फिल्म में रणबीर कपूर और बेहतरीन अदाकारा साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा इस महाकाव्य में साउथ सुपरस्टार यश, सनी देओल, रवि दुबे, लारा दत्ता, अरुण गोविल, फैसल मलिक, काजल अग्रवाल और रकुल प्रीत सिंह जैसे बड़े कलाकार अहम किरदारों में अपनी शानदार एक्टिंग का जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें