बिजनौर जिले के नगीना थाना क्षेत्र में जमीन धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है। Bijnor Fake Registry Case में स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना खैरुल्लापुर (उर्फ नंदपुर) गांव की है, जहां एक महिला की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के सहारे हड़पने की कोशिश की गई। पुलिस अब इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
क्या है पूरा घटनाक्रम? पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, खैरुल्लापुर गांव की रहने वाली पीड़िता शमीमां (पत्नी इरशाद) ने नगीना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। एक अक्टूबर 2026 को दी गई अपनी तहरीर में महिला ने आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उसकी निजी जमीन को अपनी संपत्ति दर्शाते हुए कूटरचित (फर्जी) कागजात तैयार कर लिए। इसके बाद, इन्हीं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर धोखे से जमीन का बैनामा भी करा लिया गया।
#BijnorPolice
थाना नगीना पुलिस द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कराने के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0 302/26, धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/61(2)/115(2)/352/351(3) बीएनएस में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किए जाने के संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), जनपद बिजनौर… pic.twitter.com/Cd6r0WqYuV— BIJNOR POLICE (@bijnorpolice) October 11, 2026
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →सभी ऑफर देखें →
विरोध करने पर मारपीट और धमकी पीड़िता शमीमां के मुताबिक, जब उसे इस जालसाजी की भनक लगी और उसने आरोपियों के इस कृत्य का कड़ा विरोध किया, तो हालात बिगड़ गए। आरोप है कि आरोपियों ने महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। साथ ही उसे भविष्य में जान से मारने की गंभीर धमकी भी दी गई। इस पूरी घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया, जिसके आधार पर नगीना थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
आरोपी देवेंद्र पुलिस की गिरफ्त में मुकदमा दर्ज होने के बाद Bijnor Fake Registry Case में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी की तलाश तेज कर दी। 10 अक्टूबर 2026 को नगीना पुलिस को कामयाबी मिली और उन्होंने मामले में वांछित चल रहे आरोपी देवेंद्र (पुत्र रोहतास) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी देवेंद्र भी खैरुल्लापुर उर्फ नंदपुर गांव का ही निवासी है। एसपी ग्रामीण (बिजनौर) गौतम राय के संज्ञान में इस मामले की जांच चल रही है। पुलिस टीम गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी हुई है।




Sabse pehle comment karne wale banein.