नाना पाटेकर इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के वो स्टार थे, जिन्होंने गंभीर से लेकर कॉमेडी तक हर किरदार में जान फूंक दी थी। जिस फिल्म में नाना होते थे, वो फिल्म दर्शकों के लिए एक फुल एंटरटेनर बन जाती थी। आज नाना पाटेकर हमें छोड़कर इस दुनिया से हमेशा के लिए चले गए हैं।
उनके चाहनेवालों के पास अब उनकी फिल्में और उनके बेहतरीन किरदार ही बचे हैं। नाना सिर्फ फिल्म एक्टर नहीं, बल्कि एक सोशल वर्कर और बेबाक इंसान भी थे। उनकी बेबाकी के किस्से पूरा देश जानता है।
राकेश रोशन ने जताया शोक
दिग्गज फिल्म अभिनेता राकेश रोशन ने नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्टर के एक पुराने इंटरव्यू की झलक शेयर की है, जिसमें नाना बता रहे हैं कि उन्हें मुखाग्नि कैसे देनी है। राकेश रोशन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'प्रेयर्स'। साथ ही हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी शेयर किया है।
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›🏪 आपके शहर के ऑफर
"मरते वक्त गलतफहमी नहीं होनी चाहिए"
अपने एक इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने कहा था, "एक ना एक दिन जाना है सबको, हमको 12 मन लकड़ी लगने वाली है, वही मेरी फाइनल प्रॉपर्टी है। बेटा वो मैंने अपनी लकड़ी जमा करके रखी है और वो सूखी है, उसी में जलाना मुझे, गीली लकड़ी इस्तेमाल नहीं करना, नहीं तो धुंआ आएगा। दोस्त लोग, अगल-बगल के बाकी लोग सभी जमा होंगे, उनकी आंख में जाएगा और उनकी आंखों से पानी आएगा, मरते वक्त गलतफहमी होगी कि मेरे लिए रो रहे हैं। कम से कम मरते वक्त गलतफहमी नहीं होनी चाहिए।"
बेबाकी के लिए मशहूर रहे नाना पाटेकर
नाना पाटेकर अपनी बेबाकी के लिए मशहूर रहे। वो जो भी बोलते थे, खुलकर और सीधा-सपाट बोलते थे। उन्होंने कई बार भारत की सरकारों को भी घेरा है। नाना एक बिंदास जिंदगी जीने वाले इंसान थे और उनका पहनावा बहुत साधारण था।
नाना पाटेकर का परिवार
नाना पाटेकर ने साल 1978 में नीलकांति पाटेकर से शादी रचाई थी, जो एक मराठी एक्ट्रेस रह चुकी हैं। नाना लंबे समय से बिना तलाक लिए अपनी पत्नी से अलग रहे थे। उनके बड़े बेटे का निधन महज ढाई साल की उम्र में हो गया था। उनके दूसरे बेटे का नाम मल्हार पाटेकर है, जिन्होंने फिल्म डायरेक्शन में काम किया है।
Sabse pehle comment karne wale banein.