Ramayana Movie Update: भारत की अब तक की सबसे बड़े बजट की बहुचर्चित फिल्म 'रामायण' (Ramayana) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से भगवान श्री राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही, टीवी के आइकॉनिक राम अरुण गोविल (Arun Govil) का भी नया लुक सामने आया है, जो इस फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे। इससे पहले शुक्रवार को फिल्म में कैकेयी बनीं लारा दत्ता और मंथरा का किरदार निभा रहीं शीबा चड्ढा के पोस्टर भी शेयर किए गए थे।
रिलीज डेट पर सस्पेंस बरकरार मेकर्स ने पहले घोषणा की थी कि फिल्म दिवाली के मौके पर 6 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि, अब नई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म को एक दिन पहले यानी 5 नवंबर को रिलीज (Ramayana Release Date) किया जा सकता है। इसके अलावा 4 नवंबर से ही पेड प्रिव्यू शो शुरू होने की संभावना है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।
A father bound by a promise.
A son bound by duty.
Neither knew this goodbye would be their last. pic.twitter.com/8Er3RPgvXr— The World Of Ramayana (@WorldOfRamayana) October 10, 2026
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
रामायण से जुड़े प्रमुख विवाद यह फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही लगातार विवादों का सामना कर रही है। आइए नजर डालते हैं फिल्म से जुड़े प्रमुख विवादों पर:
कास्टिंग पर सबसे ज्यादा बवाल: रणबीर कपूर के बीफ विवाद के चलते उन्हें भगवान राम का किरदार दिए जाने का सोशल मीडिया पर कड़ा विरोध हो रहा है। वहीं, साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी के सीता बनने और रकुलप्रीत सिंह के शूर्पणखा वाले 'ग्लैमरस लुक' को लेकर भी खूब मीम बन रहे हैं।
🏪 आपके शहर के ऑफर
A queen. A mother. Two wishes that would betray a father’s love and change Rama’s destiny forever.
A cunning mind. Whose whispers would turn a mother’s love into a kingdom’s darkest hour.
Lara Dutta as Queen Kaikeyi.
Sheeba Chadha as Manthara. pic.twitter.com/VjrRQpJIHV— The World Of Ramayana (@WorldOfRamayana) October 9, 2026
जन्माष्टमी पर रावण का पोस्टर: मेकर्स ने जन्माष्टमी के पवित्र मौके पर रावण (यश) का पोस्टर शेयर कर दिया था, जिस पर हिंदू यूजर्स ने कड़ी आपत्ति जताई थी। कई लोगों ने इसे मेकर्स का पब्लिसिटी स्टंट करार दिया।
वीएफएक्स (VFX) और ट्रेलर की आलोचना: ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म के खराब ग्राफिक्स की जमकर आलोचना हुई। साथ ही कैकेयी बनीं लारा दत्ता के कपड़ों को देखकर लोगों ने कहा कि वे किसी 'डेली सोप की बहू' जैसी लग रही हैं। वीएफएक्स की आलोचना पर रणबीर कपूर ने सफाई देते हुए कहा कि लोग खराब इंटरनेट और छोटी स्क्रीन पर ट्रेलर जज कर रहे हैं, असली मजा IMAX 3D में आएगा।
श्री रामलीला महासंघ की चेतावनी इन सब विवादों के बीच 'श्री रामलीला महासंघ' ने डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोडक्शन कंपनी को सख्त चेतावनी भरा पत्र लिखा है। महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने मांग की है कि रिलीज से पहले फिल्म का स्पेशल शो उनके प्रतिनिधिमंडल को दिखाया जाए। महासंघ को आशंका है कि फिल्म में कुछ दृश्य हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं।
महासंघ ने 'आदिपुरुष' (Adipurush) फिल्म का उदाहरण देते हुए चेतावनी दी है कि यदि विवादित दृश्य नहीं हटाए गए तो सिनेमाघरों के बाहर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
Sabse pehle comment karne wale banein.