BIS Standard Carnival 2026: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) स्थित एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मोदीनगर में शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को 'बीआईएस मानक कार्निवल 2026' का भव्य आयोजन किया गया। विश्व मानक दिवस के अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की गाजियाबाद शाखा ने इस कार्यक्रम की मेजबानी की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण उत्पादों और भारतीय मानकों के प्रति बड़े स्तर पर जन जागरूकता फैलाना था।

केवल आईएसआई (ISI) मार्का हेलमेट खरीदें: मंत्री बीएल वर्मा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री (उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण) बी. एल. वर्मा ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीआईएस केवल भारतीय वस्तुओं के लिए मानक निर्धारित करता है। केंद्रीय मंत्री ने दोपहिया वाहन चालकों से अपील की कि जीवन की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए हमेशा आईएसआई (ISI) मार्का देखकर ही हेलमेट खरीदें।

350 बाइकर्स ने दिया सुरक्षा का संदेश इस कार्निवल का सबसे प्रमुख आकर्षण 'राइडर सेफ्टी बाइक रैली' रही। रैली में 350 से अधिक बाइक राइडर्स ने हिस्सा लिया। यह रैली एसआरएम विश्वविद्यालय परिसर से शुरू होकर दुहाई रैपिड रेल (RRTS) स्टेशन तक गई और निर्धारित मार्ग से वापस लौटी। इस जागरूकता अभियान में सीआरपीएफ (CRPF), भारतीय सेना, उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों सहित 'हेलमेट मैन ऑफ इंडिया' राघवेंद्र कुमार ने भी भाग लिया। सभी प्रतिभागी बाइकर्स को सुरक्षा किट बांटी गई, जिसमें हेलमेट, विंडचीटर, पानी की बोतल और डायरी-पेन शामिल था।

परिसर में खुला अनोखा 'हेलमेट बैंक' छात्रों में सुरक्षित ड्राइविंग की आदत डालने के लिए विश्वविद्यालय परिसर में एक अनूठी पहल के तहत 'हेलमेट बैंक' का भी शुभारंभ किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि आपातकालीन स्थिति या जरूरत पड़ने पर छात्र यहां से हेलमेट प्राप्त कर सकें। इससे वे बिना हेलमेट के असुरक्षित यात्रा करने से बचेंगे। यह संदेश दिया गया कि हेलमेट सिर्फ कानूनी मजबूरी नहीं, बल्कि जीवन रक्षक साधन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीआईएस और एसआरएम विश्वविद्यालय के बीच एमओयू (MoU) कार्निवल के दौरान भारतीय मानक ब्यूरो (गाजियाबाद शाखा) और एसआरएम विश्वविद्यालय के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके जरिए भविष्य में मानकीकरण को लेकर संयुक्त जागरूकता गतिविधियां चलाई जाएंगी। कार्यक्रम परिसर में 40 से अधिक स्टॉल भी लगाए गए थे, जिनमें उद्योगों और टेस्टिंग लैब ने बीआईएस प्रमाणन और हॉलमार्किंग की जानकारी प्रदर्शित की।

कार्यक्रम में मुख्य सतर्कता अधिकारी (आईएएस) श्वेता मिश्रा सहित बीआईएस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा मेरठ, मुरादाबाद, बागपत और रामपुर से आए प्रतिनिधियों (आरपी मुकंद वल्लभ शर्मा, आवरण अग्रवाल आदि) और स्थानीय बाइकर्स ने भी जनभागीदारी सुनिश्चित की।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें