\r\n
मेरठ: सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सूरजकुंड पार्क में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब हरियाली के बीच झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शुरुआती जांच में ही यह मामला नशे की अत्यधिक खुराक (ओवरडोज) से जुड़ा लग रहा है। युवक के शव के पास ही एविल के दो इंजेक्शन और दो सिरिंज बरामद हुई हैं, जो इस ओर इशारा कर रही हैं कि 24 वर्षीय मनीष का अंत नशे की लत के कारण हुआ।READ ALSO:-बिजनौर में सनसनी: काम पर जाने के लिए निकला था युवक, सुबह बाग में पेड़ से लटका मिला शव, पास में मिली शराब की बोतल खोल रही राज?
\r\n\r\n\r\n\r\n
मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखा खौफनाक मंजर
\r\n\r\nहर रोज की तरह सूरजकुंड पार्क में सुबह टहलने आए लोगों और कूड़ा बीनने वाली एक महिला ने सबसे पहले झाड़ियों में पड़े शव को देखा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। कुछ ही देर में जातिवाड़ा निवासी 24 वर्षीय मनीष के रूप में उसकी शिनाख्त हो गई।
\r\n\r\n\r\n\r\n
रविवार शाम काम पर निकला, रात भर रहा लापता
\r\n\r\nमनीष की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया। मौके पर पहुंचे उसके जीजा भोपाल सिंह ने बताया कि मनीष एक डेयरी पर काम करता था। रविवार शाम को वह डेयरी पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। पूरी रात परिवार उसकी तलाश करता रहा और सुबह उसकी मौत की खबर मिली।
\r\n\r\n\r\n\r\n
हापुड़ का निवासी, 10 साल से जीजा के पास रहता था
\r\n\r\nपुलिस पूछताछ में पता चला है कि मनीष मूल रूप से हापुड़ का रहने वाला था। बचपन में ही पिता की मृत्यु होने के बाद वह लगभग 10 वर्षों से मेरठ में अपने जीजा भोपाल सिंह के साथ ही रह रहा था और काम कर रहा था। परिवार में उसकी मां, एक बहन और दो भाई हैं, जो इस खबर के बाद सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n\r\n
बहनोई ने 2 दिन पहले दी थी 'नशा छोड़ने' की चेतावनी
\r\n\r\nयह मामला तब और भी मार्मिक हो जाता है, जब जीजा भोपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले ही मनीष को उसकी नशे की आदत को लेकर कड़ी डांट लगाई थी और उसे नशा छोड़ने के लिए समझाया था। लेकिन, शायद मनीष इस लत से बाहर नहीं निकल पाया और उसका दुखद अंत पार्क की झाड़ियों में हुआ।
\r\n\r\n\r\n\r\n
फिलहाल, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिविल लाइन पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मनीष किस वक्त पार्क में आया था, वह यहां अकेला था या उसके साथ कोई और भी मौजूद था। पुलिस मनीष के फोन की कॉल डिटेल भी खंगाल सकती है ताकि मामले की गहराई तक जाया जा सके।
\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.