मेरठ के लोगों का वर्षों पुराना सपना अब हकीकत बनने जा रहा है। दिल्ली से सीधा जुड़ने वाली हाई-स्पीड नमो भारत ट्रेन का संचालन जल्द ही शुरू होने वाला है। अधिकारियों ने बताया है कि नवरात्र के शुभ अवसर पर इस ट्रेन के चलने की पूरी उम्मीद है। दिल्ली के सराय काले खां और मेरठ के मोदीपुरम स्टेशनों पर काम अंतिम चरण में है, और पूरी रफ्तार के साथ ट्रायल रन को अंतिम रूप दिया जा रहा है।READ ALSO:-मेरठ में 'स्पेशल-78 गैंग' का खौफ: सोशल मीडिया पर हथियारों का खुला प्रदर्शन, 'स्पेशल-26' की तर्ज पर फैला रहे दहशत
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
ट्रायल रन: रफ्तार और उम्मीद
\r\n\r\n
एनसीआरटीसी (NCRTC) के मुताबिक, फरवरी से शताब्दीनगर तक ट्रायल रन जारी था, और अब 27 जून से सराय काले खां से मोदीपुरम तक पूरे ट्रैक पर ट्रायल शुरू हो चुका है। अब रैपिड और मेट्रो दोनों ट्रेनों को एक साथ चलाने की तैयारी है। सोशल मीडिया पर भी लोग जल्द ही इस नई सेवा के शुरू होने की उम्मीद जता रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि चीफ ऑफ रेलवे सेफ्टी कमिश्नर (सीआरएस) का इंस्पेक्शन भी हो चुका है और उनकी रिपोर्ट में मिली कमियों को तेजी से दूर किया जा रहा है।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
मेरठ की बदलेगी तस्वीर
\r\n\r\n
नमो भारत ट्रेन के शहर में शुरू होते ही मेरठ की तस्वीर बदल जाएगी। यह न केवल लोगों का समय बचाएगी, बल्कि उन्हें दिल्ली तक एक तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव भी देगी। मेरठ में नमो भारत के चार स्टेशन हैं, जबकि मेट्रो के 13 स्टेशन बनाए गए हैं।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
प्रमुख स्टेशन और सुविधाएँ
\r\n\r\n
मेरठ मेट्रो कॉरिडोर 23 किलोमीटर लंबा है, जिसमें से 18 किमी का हिस्सा एलिवेटेड है और 5 किमी का हिस्सा भूमिगत है। यहाँ कुल 13 स्टेशन हैं, जिनमें से 9 एलिवेटेड, 3 भूमिगत और एक डिपो स्टेशन ग्राउंड लेवल पर है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
यात्रियों की सुविधा के लिए, मेरठ में चार स्टेशन मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम ऐसे हैं जहाँ नमो भारत और मेट्रो दोनों सेवाएं उपलब्ध होंगी। यहाँ यात्री अपनी सुविधानुसार ट्रेन बदल सकेंगे। इन स्टेशनों को एक प्रमुख ट्रांजिट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहाँ से ऑटो, टैक्सी और बस की सुविधाएँ भी मिलेंगी।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
मेरठ का पहला भूमिगत मेट्रो स्टेशन फुटबॉल चौक के पास मेरठ सेंट्रल में होगा, जहाँ केवल मेट्रो का स्टॉप होगा। अधिकारियों के मुताबिक, मेरठ साउथ से आगे शहर में ट्रेन का संचालन जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
विज्ञापन
विज्ञापन