मेरठ। मेरठ बाईपास हाईवे पर सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक होटल मैनेजमेंट के छात्र को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। यह घटना वेद व्यास पुलिस चौकी के ठीक सामने हुई, जिससे पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।READ ALSO:-बिजनौर में टला बड़ा खतरा: 'गंगा का प्रकोप' टला, मेरठ-पौड़ी हाईवे बाइक और कारों के लिए फिर से खुला
\r\n\r\n\r\n\r\n
आपसी रंजिश बनी हमले का कारण
\r\n\r\nगोली लगने से घायल हुआ छात्र फैजल (20) बागपत का रहने वाला है और मेरठ के एक कॉलेज में होटल मैनेजमेंट का छात्र है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे जब वह बस से उतरकर अपने कॉलेज जा रहा था, तभी पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उस पर गोली चला दी। गोली फैजल के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
\r\n\r\n
पुलिस ने जाँच में पाया कि इस हमले को फैजल की भाभी के भाई जुनैद चौहान और उसके दोस्त साजिद ने अंजाम दिया था। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि यह हमला किसी आपसी रंजिश का नतीजा है। जुनैद की बहन का निकाह बागपत निवासी साकिब से हुआ है, जो फैजल का भाई है। कुछ महीने पहले दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ था। ईद के दौरान, जब जुनैद के पिता आस मोहम्मद विवाद सुलझाने गए, तो फैजल ने कथित तौर पर उनके पिता को थप्पड़ मार दिया था। इसी का बदला लेने के लिए जुनैद ने फैजल पर हमला करने की योजना बनाई।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पुलिस ने 6 घंटे में ही पकड़े आरोपी
\r\n\r\nहमले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और हमलावर भाग निकले। राहगीरों ने फैजल को तुरंत सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों की पहचान कर ली।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n\r\n
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। सोमवार शाम, पुलिस और जुनैद व साजिद के बीच खडौली-भोला रोड पर मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान जुनैद के पैर में गोली लगी और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे और हमले में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
इस घटना ने पुलिस की तत्परता पर भी सवाल खड़े किए हैं, क्योंकि हमले की जगह दो पुलिस चौकियों के बीच थी, फिर भी पुलिस को मौके पर पहुंचने में करीब दस मिनट का समय लगा। हालाँकि, मामले को 6 घंटे के भीतर सुलझा लेने के लिए पुलिस की तारीफ भी हो रही है।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.