मेरठ: मेरठ के सरधना इलाके में रविवार सुबह एक घर गोलियों की आवाज से दहल गया। 40 वर्षीय सीमा गोयल को एक नकाबपोश हमलावर ने उनके ही किचन में घुसकर गोली मार दी। एक गोली उनके घुटने में लगी, जबकि दूसरी सिर को छूकर निकल गई। इस सनसनीखेज वारदात ने रिश्तों की एक ऐसी कहानी को सामने ला दिया है, जिसमें करोड़ों की प्रॉपर्टी का लालच है, उम्र के फासले का तनाव है और एक सीक्रेट अफेयर का गहरा शक भी। पुलिस इन्हीं दो एंगल- प्रॉपर्टी और अफेयर- के बीच उलझी इस गुत्थी को सुलझाने के बेहद करीब पहुंच गई है।READ ALSO:-मेरठ यूनिवर्सिटी में करवाचौथ पर 'पेट्रोल बम' से स्टंटबाजी, सुबह होते ही 15 छात्रों पर गिरी गाज, 6 हमेशा के लिए हॉस्टल से बाहर
\r\n\r\n\r\n\r\n
पहले समझिए पूरी घटना
\r\n\r\nरविवार सुबह करीब 9:30 बजे, सीमा गोयल अपने किचन में नाश्ता बना रही थीं। उनके 65 वर्षीय पति मुकेश चंद गोयल अपनी दुकान पर थे। तभी एक नकाबपोश हमलावर घर में दाखिल हुआ और सीधे किचन में पहुंचकर सीमा पर दो राउंड फायर कर दिए। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी और पति मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ सीमा को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पहला एंगल: करोड़ों की प्रॉपर्टी का खूनी विवाद?
\r\n\r\nपुलिस की जांच का सबसे बड़ा फोकस सीमा के सौतेले बच्चों पर है। इस कहानी की परतें बेहद उलझी हुई हैं:
\r\n\r\n- \r\n
- \r\n दूसरी शादी और रंजिश: मुकेश गोयल की पहली पत्नी की 2018 में मौत हो गई थी, जिनसे उनके 4 बच्चे हैं। पत्नी की मौत के कुछ ही महीनों बाद मुकेश ने अपनी दुकान पर काम करने वाली सीमा से कोर्ट मैरिज कर ली।\r\n \r\n
- \r\n बच्चों का विरोध: मुकेश के सभी बच्चे (जिनमें बेटियां सीमा की उम्र की हैं) इस शादी के सख्त खिलाफ थे। उन्हें डर था कि सीमा उनके पिता की करोड़ों की संपत्ति और मकान पर कब्जा करने के लिए आई है।\r\n \r\n
- \r\n बच्चा चाहती थी सीमा: सीमा की पहली शादी बच्चा न होने के कारण टूटी थी। वह मुकेश की प्रॉपर्टी में अपना हक मजबूत करने के लिए एक बच्चा चाहती थी और इसके लिए डॉक्टरों से इलाज भी करा रही थी। पुलिस को शक है कि अगर सीमा का बच्चा हो जाता, तो प्रॉपर्टी का बंटवारा और जटिल हो जाता। इसी डर से सौतेले बच्चों ने यह हमला करवाया हो सकता है।\r\n \r\n
\r\n\r\n
मुकेश के बेटे अश्विनी ने पुलिस को बताया, "शादी के बाद से ही सौतेली मां का व्यवहार ठीक नहीं था। वह कहां जाती, किससे मिलती, पापा को भी नहीं बताती थी।"
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n\r\n
दूसरा एंगल: उम्र का फासला और एक सीक्रेट अफेयर?
\r\n\r\nपुलिस इस मामले को सिर्फ प्रॉपर्टी विवाद तक सीमित नहीं रख रही। दूसरा शक एक गुप्त प्रेम संबंध की ओर इशारा करता है।
\r\n\r\n- \r\n
- \r\n 25 साल का एज गैप: सीमा 40 की हैं, जबकि उनके पति मुकेश 65 के। उम्र के इस बड़े फासले की वजह से पुलिस किसी तीसरे शख्स की मौजूदगी के एंगल को खारिज नहीं कर रही है।\r\n \r\n
- \r\n बाहरी लोगों से संपर्क: सौतेले बेटे के बयान और स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, सीमा अक्सर घर से बाहर रहती थी और बाहरी लोगों के संपर्क में थी। पुलिस को शक है कि बच्चा पाने की चाहत में या किसी अन्य कारण से उसका किसी से अफेयर हो सकता है।\r\n \r\n
- \r\n किसने रची साजिश?: यह हमला उस तीसरे व्यक्ति ने किसी अनबन के चलते किया हो सकता है, या फिर अफेयर की भनक लगने पर पति या उसके बच्चों ने गुस्से में यह कदम उठाया हो।\r\n \r\n
\r\n\r\n
पुलिस की जांच और अहम सुराग
\r\n\r\nएसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि महिला की हालत स्थिर है। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया है, जिसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा, सीमा और परिवार के सभी सदस्यों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। पुलिस का मानना है कि जैसे ही सीमा बोलने की स्थिति में आएगी, इस केस की सबसे बड़ी पहेली यानी नकाबपोश हमलावर का राज खुल जाएगा।
Sabse pehle comment karne wale banein.