मेरठ: "तारीख पर तारीख" देने वाली अदालत में सोमवार को एक गैंगस्टर ने खुद ही अपनी "पेशी" की तारीख तय कर ली। मेरठ पुलिस की चार टीमों की भारी-भरकम घेराबंदी, खुफिया तंत्र और तमाम रणनीतियों को धता बताते हुए, भाजपा नेता प्रमोद भड़ाना की हत्या के 50 हजार के इनामी आरोपी रॉबिन भड़ाना ने नाटकीय अंदाज में कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वह वकीलों की फौज के बीच वकील का काला कोट पहनकर आया और पुलिस देखती रह गई।Read also:-'फेसबुक' पर प्यार, 5 साल शोषण और फिर मिला धोखा... बच्चे को गोद में लेकर SSP ऑफिस पहुंची पीड़िता, बोली- "अब दूसरी शादी कर रहा है"
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
ऑपरेशन 'सरेंडर': ऐसे फेल हुई मेरठ पुलिस
\r\n\r\n
पुलिस को सुबह ही पुख्ता जानकारी मिल गई थी कि रॉबिन भड़ाना आज कोर्ट में सरेंडर करने वाला है। इसके बाद एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के निर्देश पर कचहरी परिसर को एक किले में तब्दील कर दिया गया। क्राइम ब्रांच और किठौर थाने की चार टीमें सादी और वर्दी में हर आने-जाने वाले पर नजर रख रही थीं। लेकिन रॉबिन ने ऐसा दांव चला जिसकी पुलिस को उम्मीद नहीं थी।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
वह वकीलों की वेशभूषा में आराम से कचहरी पहुंचा और पुलिस की आंखों के सामने से निकलकर सीधे सीजेएम कोर्ट में जज के सामने पेश हो गया। जब तक पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते और हरकत में आते, वह न्यायिक प्रक्रिया के तहत अभिरक्षा में जा चुका था।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
क्यों Tense थी पुलिस? - जानें हत्याकांड की पूरी कहानी
\r\n\r\n
यह मामला 27 सितंबर की सुबह का है, जब किठौर थाना क्षेत्र के भड़ौली गांव निवासी भाजयुमो के मंडल महामंत्री प्रमोद भड़ाना की खेत में चारा लेने जाते समय तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप गांव के ही रॉबिन भड़ाना पर लगा, जिसने कथित तौर पर ग्राम प्रधान के पति पर भी फायरिंग की थी। इस घटना के बाद से ही इलाके में तनाव था और पुलिस पर आरोपी की गिरफ्तारी का भारी दबाव था।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
गैंगस्टर का प्रोफाइल
\r\n\r\n
रॉबिन भड़ाना कुख्यात शिवम उर्फ गोलू गैंग का सक्रिय सदस्य है और उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी फरारी के बाद एसएसपी ने पहले 25 हजार का इनाम घोषित किया, लेकिन जब पुलिस की टीमें उसे पकड़ने में नाकाम रहीं, तो शुक्रवार को डीआईजी ने इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी थी।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
अब आगे क्या? पुलिस का अगला कदम
\r\n\r\n
इस किरकिरी के बाद अब पुलिस एक्शन के मूड में है। एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा ने बताया कि रॉबिन भड़ाना को न्यायालय से कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा। उन्होंने कहा, "हमारी प्राथमिकता हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद करना और हत्या के पीछे की पूरी साजिश का पर्दाफाश करना है। कस्टडी में उससे गहन पूछताछ की जाएगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन