उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक बड़ा आपराधिक मामला सामने आया है। Meerut Rape Case से जुड़ी यह घटना मेडिकल थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की है। यहां रहने वाली एक विधवा जिम संचालिका ने अपने पड़ोस में रहने वाले सरकारी बैंक क्लर्क पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने शुक्रवार को मेरठ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के साथ-साथ उसके परिजनों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पड़ोसी बैंककर्मी पर भरोसे का फायदा उठाने का आरोप शिकायतकर्ता महिला के अनुसार, उसके पति का निधन हो चुका है। पति की मौत के बाद वह अकेले ही अपने बच्चों की परवरिश कर रही है। परिवार का आर्थिक खर्च उठाने के लिए उसने अपने फ्लैट में ही एक जिम खोल लिया था। इसी दौरान उसकी जान-पहचान पड़ोस के फ्लैट में रहने वाले एक बैंक क्लर्क और उसकी सरकारी शिक्षिका पत्नी से हुई। दोनों परिवारों के बीच धीरे-धीरे अच्छे घरेलू संबंध बन गए। महिला का आरोप है कि आरोपी ने इसी पारिवारिक भरोसे का फायदा उठाया।

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶

बीमारी का बहाना बनाकर फ्लैट में बुलाया पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि करीब तीन साल पहले बैंककर्मी ने अपनी तबीयत खराब होने का बहाना बनाया और उसे मदद के लिए अपने फ्लैट पर बुलाया। आरोप है कि जब महिला वहां पहुंची, तो आरोपी ने उसे खाने के लिए नमकीन दी, जिसमें पहले से कोई नशीला पदार्थ मिलाया हुआ था। नशीला पदार्थ खाने के बाद महिला बेहोश हो गई। पीड़िता का आरोप है कि बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस पूरी घटना के अश्लील फोटो व वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैकमेलिंग और हथियार से जान से मारने की धमकी जिम संचालिका का कहना है कि इस घटना के बाद आरोपी ने उसे लंबे समय तक मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। वह अश्लील वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा। महिला के मुताबिक, वह समाज में बदनामी और अपने बच्चों के भविष्य को लेकर डरी हुई थी, जिस कारण वह इतने सालों तक खामोश रही। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने कई बार पिस्टल दिखाकर उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। साक्ष्य के तौर पर महिला ने पुलिस अधिकारियों को हथियार लिए हुए आरोपी के कुछ फोटो भी सौंपे हैं।

पत्नी से शिकायत करने पर घर में घुसकर मारपीट घटनाक्रम में नया मोड़ तब आया जब प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने कुछ दिन पहले आरोपी बैंककर्मी की सरकारी शिक्षिका पत्नी को इस पूरी सच्चाई से अवगत कराया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी पति, उसकी पत्नी और आरोपी का भाई जिम संचालिका के घर पहुंच गए। वहां तीनों ने महिला के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस का आधिकारिक बयान इस पूरे मामले को लेकर मेरठ पुलिस जांच में जुट गई है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में एक महिला द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर इन आरोपों की बेहद गंभीरता से जांच कराई जा रही है। जांच प्रक्रिया में जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें