Meerut Missing Girl Case में मेरठ की परतापुर पुलिस और स्वॉट (SWAT) टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। परतापुर थाना क्षेत्र के प्रतिष्ठित ब्रावुरा होटल व रिसोर्ट (Bravura Resort) से 31 अक्टूबर को लापता हुई युवती को पुलिस ने केरल से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती अपने नेपाली प्रेमी जयनारायण के साथ रह रही थी। टीम ने दोनों को हिरासत में ले लिया है और उन्हें लेकर मेरठ के लिए रवाना हो चुकी है।
नोएडा की रहने वाली है छात्रा, ले रही थी ट्रेनिंग पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय युवती मूल रूप से गौतमबुद्धनगर (नोएडा) जिले के एक गांव की निवासी है। उसने हाल ही में होटल मैनेजमेंट का कोर्स पूरा किया था। कोर्स के बाद की प्रोफेशनल ट्रेनिंग के लिए वह मेरठ के ब्रावुरा होटल व रिसोर्ट में आई थी। ट्रेनिंग के दौरान ही उसका संपर्क रिजॉर्ट में काम करने वाले एक नेपाली युवक से हुआ और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶31 अक्टूबर को हुई गायब, पिता ने दर्ज कराया मुकदमा युवती पिछले महीने 31 अक्टूबर को रिजॉर्ट से अचानक बिना किसी को बताए गायब हो गई। जब काफी देर तक बेटी से कोई संपर्क नहीं हुआ और उसका फोन बंद जाने लगा, तो उसके पिता परेशान हो गए। किसी अनहोनी की आशंका के चलते पिता ने तुरंत परतापुर थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया।
हैदराबाद की लोकेशन बताकर पुलिस को किया गुमराह जांच शुरू होते ही पुलिस को युवती की एक 'सोनू' नामक युवक से दोस्ती की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस का सहारा लेते हुए मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट्स खंगालने शुरू किए। पुलिस को चकमा देने के लिए युवती ने होटल मैनेजर को एक वॉयस मैसेज भेजा था, जिसमें उसने खुद के हैदराबाद में होने की बात कही थी। इस मैसेज के तुरंत बाद उसने अपना मोबाइल फोन पूरी तरह से बंद कर लिया।
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›🏪 आपके शहर के ऑफर
केरल के पैन्नूर रेलवे स्टेशन के पास मिली असली लोकेशन हैदराबाद वाली थ्योरी को वेरिफाई करने के साथ-साथ सर्विलांस और स्वॉट टीम तकनीकी जांच में जुटी रही।
इसी दौरान पुलिस को युवती और उसके नेपाली प्रेमी जयनारायण की असली लोकेशन केरल के कन्नूर जिले में मिली।
पुलिस टीम ने तुरंत वहां दबिश दी और पाया कि दोनों पैन्नूर रेलवे स्टेशन से लगभग 3 किलोमीटर दूर एक इलाके में छिपकर रह रहे थे।
लोकेशन कन्फर्म होते ही परतापुर पुलिस और स्वॉट टीम ने दोनों को अपनी कस्टडी में ले लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों को सुरक्षित मेरठ लाया जा रहा है, जहां पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Sabse pehle comment karne wale banein.