मेरठ की नवविवाहिता आरुषि के सुसाइड केस में नया मोड़। मौत से पहले बनाया वीडियो आया सामने, जिसमें पति और ससुर पर प्रताड़ना और 50 लाख के दहेज का आरोप लगाया है। जानें क्या है पूरा मामला।
Published at : 15 Oct 2025, 10:15 AM
Updated at : 11 Sep 2026, 06:02 PM
विज्ञापन
विज्ञापन
meerut newlywed aarushi suicide video blames husband-in laws dowry harassment
मेरठ: "कोई खुश होकर नहीं मरता... मुझे दोबारा इस दुनिया में नहीं आना।" ये वो आखिरी, दर्द भरे शब्द हैं जो मेरठ के फलावदा थाना क्षेत्र के कुंडा गांव की बेटी आरुषि ने जहर खाने से पहले कहे। ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर 10 अक्टूबर को अपनी जान देने वाली आरुषि का एक झकझोर देने वाला वीडियो मंगलवार को सामने आया है। इस 2 मिनट 12 सेकेंड के वीडियो में वह रोते हुए अपनी मौत की वजह बता रही है, और उसके हाथ में जहर का पाउच साफ दिख रहा है।READ ALSO:-मेरठ के VIP इलाके में मौत का मोड़! डिवाइडर से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, रात में हुए हादसे में 3 की हालत नाजुक।
\r\n\r\n
\r\n
Fed up with her in-laws, a woman consumed poison and made a video to plead... \r\n \r\nA newly married woman in the Falavada area of #Meerut district, #UttarPradesh, consumed poison after being fed up with harassment from her in-laws. Before the incident, she recorded a video in \r\n1/2 pic.twitter.com/7BgFhnmdkH
"देखो मैं जहर खा रही हूं... मैं अपने पति और ससुर की वजह से यह कदम उठा रही हूं। उन्होंने मुझ पर झूठे इल्जाम लगाए। मुझे मायके से ले नहीं जा रहे। पति शराब पीता है। दूसरी लड़कियों से बात भी करता है। आप मेरा वॉट्सऐप चेक कर लेना। मैं अच्छी बच्ची हूं। मैंने कभी कुछ गलत नहीं किया। मैंने कभी किसी से ऊंची आवाज में बात तक नहीं की। कोई खुश होकर नहीं मरता। जब मैं मरूं तो मेरे कान में राधा-राधा नाम का जप करना। मुझे जीवन में दोबारा नहीं आना। बस, इतना कर देना।"
कुंडा निवासी प्रदीप कुमार ने अपनी बेटी आरुषि की शादी पिछले साल 28 नवंबर 2024 को दिल्ली के वजीराबाद निवासी मनोज नागर के बेटे तुषार नागर से की थी। अगले महीने उनकी शादी की पहली सालगिरह होती, लेकिन उससे पहले ही यह tragedia हो गई।
\r\n\r\n
\r\n\r\n
आरुषि के पिता प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया कि वह पिछले दो महीने से अपने मायके में रह रही थी। उन्होंने आरोप लगाया, "मैंने बेटी की शादी में 81 लाख रुपए खर्च किए, जिसमें 31 लाख कैश और एक थार गाड़ी भी दी थी। लेकिन ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे। पति तुषार, देवर मयंक, ससुर मनोज और सास सुरुचि मेरी बेटी को लगातार प्रताड़ित करते थे और 50 लाख रुपए और लाने का दबाव बना रहे थे।"
\r\n\r\n
\r\n\r\n
दिल्ली में आरोपियों की तलाश जारी
\r\n\r\n
आरुषि की 10 अक्टूबर को मौत के बाद पिता ने फलावदा थाने में पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज हत्या समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की जांच और तेज हो गई है। मेरठ पुलिस की दो टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली में लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Khabreelal को Support करें
अपनी इच्छा के अनुसार सहयोग करें और हमें निष्पक्ष, स्थानीय एवं जनहित की खबरें लगातार आप तक पहुंचाने में मदद करें।
Sabse pehle comment karne wale banein.