मेरठ: इल्म (शिक्षा) हासिल करने की जगह पर जब जिस्म पर 'नीले' निशान मिलने लगें, तो सवाल उठता है कि यह तालीम है या कोई तालिबानी सजा? मेरठ के एक मदरसे से इंसानियत को शर्मसार करने वाला ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहाँ 10 साल के एक मासूम बच्चे को सिर्फ इसलिए बेरहमी से पीटा गया क्योंकि पढ़ाई के दौरान उसकी आंख लग गई थी। मौलाना पर आरोप है कि उसने बच्चे की पीठ पर एक के बाद एक 20 डंडे बरसाए, जिससे बच्चे का जिस्म नीला पड़ गया है और वह दर्द के कारण ठीक से बैठ भी नहीं पा रहा है।READ ALSO:-आसमान से ड्रोन, जमीन पर 5000 जवान: दशहरे पर अभेद्य होगी मेरठ रेंज की सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर खुफिया नजर
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
मासूम का 'गुनाह'- पढ़ते-पढ़ते आ गई थी नींद
\r\n\r\n
यह दिल दहला देने वाली घटना लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर स्थित जामिया अरबिया क़ासिमुल उलूम मदरसे की है। पीड़ित बच्चे के पिता शहजाद ने बताया कि उनका 10 वर्षीय बेटा सोमवार, 29 सितंबर को मदरसे में पढ़ने गया था। पढ़ाई के दौरान उसे झपकी आ गई और वह सो गया। बच्चे का बस इतना सो जाना ही उसका 'गुनाह' बन गया।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
मौलाना की हैवानियत: पीठ पर बरसाए 20 डंडे
\r\n\r\n
पिता का आरोप है कि बच्चे को सोता देख मदरसे के मुफ्ती शाहिद और मौलवी अहमद ने उसे जगाया और डंडे से पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने मासूम की पीठ पर एक के बाद एक 20 डंडे मारे, जिससे बच्चे की चीखें निकल गईं। पिटाई इतनी बर्बर थी कि बच्चे की पूरी पीठ नीली पड़ गई।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
शिकायत करने गई मां को भी धमकाया, संचालक ने भगाया
\r\n\r\n
जब मदरसे की छुट्टी के बाद बच्चा रोते हुए घर पहुंचा, तो उसने अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई। बच्चे के जिस्म पर चोट के निशान देखकर मां के होश उड़ गए। वह तुरंत अपने बेटे को लेकर मदरसे पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी मौलाना वहां से जा चुके थे। जब मां ने मदरसा संचालक से इस बर्बरता की शिकायत की, तो उन्होंने भी मदद करने के बजाय मां को ही डांट-फटकार कर वहां से भगा दिया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पिता का दर्द और सवाल- 'पढ़ने भेजा था, पिटने के लिए नहीं'
\r\n\r\n
बेटे की हालत देखकर पिता शहजाद का गुस्सा और दर्द छलक पड़ा। उन्होंने कहा, "मैं अपने बेटे के एडमिशन की पूरी फीस देता हूं। जो भी खर्चा मांगा जाता है, समय पर देता हूं। मैंने उसे वहां पढ़ने के लिए भेजा था, इस तरह जानवरों की तरह पिटने के लिए नहीं।" दर्द से कराह रहे बच्चे की हालत यह है कि वह ठीक से बैठ भी नहीं पा रहा है। इंसाफ के लिए अब शहजाद ने मेरठ के एसएसपी से शिकायत कर आरोपी मौलानाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन