मेरठ। साइबर अपराधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन रहे मेरठ में एक बार फिर अंतरराज्यीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हरियाणा की गुरुग्राम साइबर क्राइम पुलिस ने शनिवार को मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 1.22 करोड़ रुपए की साइबर ठगी के सनसनीखेज मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये युवक चंद रुपयों के लालच में अपने बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर ठगों से करा रहे थे।Read also:-लखनऊ में दिनदहाड़े हैवानियत! बहन के घर से लौट रही 11वीं की छात्रा को 5 दरिंदों ने नोंचा, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली
\r\n\r\n\r\n\r\n
इस कार्रवाई से एक बार फिर यह साबित हो गया है कि कैसे मेरठ के युवा आसानी से साइबर अपराधियों के जाल में फंसकर उनके काले कारनामों में भागीदार बन रहे हैं।
\r\n\r\n\r\n\r\n
गुरुग्राम से मेरठ पहुंची पुलिस टीम
\r\n\r\nगुरुग्राम साइबर क्राइम थाने के एएसआई राकेश कुमार अपनी टीम के साथ शनिवार को मेरठ पहुंचे। मामला करोड़ों की ठगी का था, जिसके तार मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र स्थित शिवपुरम नई बस्ती से जुड़ रहे थे। गुरुग्राम पुलिस ने टीपीनगर थाने से संपर्क साधा और स्थानीय पुलिसकर्मी महाराज सिंह और योगेश शर्मा को साथ लेकर शिवपुरम में दबिश दी।
\r\n\r\n\r\n\r\n
छापेमारी में दो युवक दबोचे गए
\r\n\r\nपुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर शिवपुरम नई बस्ती में छापेमारी कर सरजू और विपिन नाम के दो युवकों को हिरासत में ले लिया। शुरुआती जांच में पता चला कि गुरुग्राम में हुई 1.22 करोड़ की ठगी की रकम का एक बड़ा हिस्सा इन्हीं दोनों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया था।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n\r\n
जब पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि वे केवल मोहरे हैं। असली मास्टरमाइंड दौराला का रहने वाला एक अन्य युवक है, जिसने कुछ पैसों का लालच देकर उनके बैंक खातों को इस्तेमाल करने के लिए ले लिया था। उन्हें यह अंदाजा भी नहीं था कि उनके खातों से करोड़ों का लेनदेन किया जा रहा है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
मुख्य आरोपी छापेमारी से पहले फरार
\r\n\r\nगिरफ्तार युवकों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत दौराला में भी छापा मारा, लेकिन मुख्य आरोपी को पुलिस के आने की भनक लग गई और वह मौके से फरार हो गया। गुरुग्राम पुलिस गिरफ्तार किए गए सरजू और विपिन को अपने साथ हरियाणा ले गई है, जहां उनसे गिरोह के अन्य सदस्यों और कार्यप्रणाली के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार मुख्य आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।
Sabse pehle comment karne wale banein.