मेरठ: 23 सितंबर को मेरठ के लोहियानगर में हुई सनसनीखेज एसिड अटैक की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी (मास्टरमाइंड) को गिरफ्तार कर लिया है। लोहियानगर थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ में आरोपी महेंद्र कुमार प्रजापति के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।Read also:-क्या 'अफेयर' के विवाद में नर्स पर फेंका गया एसिड? मेरठ में 3 एंगल पर पुलिस जांच, बोतल पर मिले फिंगर प्रिंट से खुलेगा राज
\r\n\r\n\r\n\r\n
कैसे पकड़ा गया मास्टरमाइंड?
\r\n\r\nपुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि एसिड अटैक का मास्टरमाइंड महेंद्र कुमार प्रजापति जलालपुर की तरफ जाने वाले नाले की पटरी के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया और फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में महेंद्र के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
\r\n\r\nजंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
₹2000 में करवाया था हमला
\r\n\r\nजांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि महेंद्र कुमार प्रजापति ने मात्र ₹2000 का लालच देकर एक किशोर से रुकसाना नामक महिला पर तेजाब फिंकवाया था। पुलिस पहले ही इस किशोर को गिरफ्तार कर चुकी थी, और उसी की निशानदेही पर महेंद्र तक पहुँचा गया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
बरामदगी और आपराधिक रिकॉर्ड
\r\n\r\nगिरफ्तार आरोपी महेंद्र के पास से एक अवैध तमंचा और घटना में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि महेंद्र कुमार प्रजापति का आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर लोहियानगर थाने में पहले से ही एक मुकदमा दर्ज है, और वह शस्त्र अधिनियम की धाराओं में भी वांछित चल रहा था।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
तेज तर्रार टीम का एक्शन
\r\n\r\nयह सफलता थाना प्रभारी योगेश चंद, स्वाट टीम प्रभारी अखिलेश गौड़ और नेत्रपाल सिंह की टीम के कुशल नेतृत्व और त्वरित कार्रवाई का परिणाम है। पुलिस ने आरोपी महेंद्र कुमार प्रजापति को गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
इस गिरफ्तारी के बाद एसिड अटैक पीड़िता और उसके परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है, वहीं पुलिस ने ऐसे जघन्य अपराधों के खिलाफ अपनी सख्ती का संदेश दिया है।
खबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें
Join ›
Sabse pehle comment karne wale banein.