मेरठ: चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCSU) के पंडित दीनदयाल उपाध्याय बॉयज हॉस्टल में करवाचौथ की रात की गई एक खतरनाक खुराफात अब छात्रों के करियर पर भारी पड़ गई है। हॉस्टल परिसर में पेट्रोल बम बनाकर फोड़ने और जश्न मनाने के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब तक का सबसे बड़ा और कड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में 15 छात्रों पर गाज गिरी है, जिनमें से 6 को हॉस्टल से हमेशा के लिए निष्कासित कर दिया गया है।READ ALSO:-मेरठ एनकाउंटर: 7 साल की बच्ची से गैंगरेप का दरिंदा शहजाद उर्फ निक्की 30 घंटे बाद ढेर, सीने में लगी गोली; यूपी में 8 घंटे में दूसरा बड़ा ऑपरेशन
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
क्या है पूरा मामला?
\r\n\r\n
घटना शुक्रवार देर रात की है, जब करवाचौथ के मौके पर पूरा शहर त्योहार मना रहा था, तब यूनिवर्सिटी के बॉयज हॉस्टल में कुछ छात्रों ने पेट्रोल बम बनाकर फोड़े। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें छात्र आग के चारों ओर कूदते-नाचते और 'वंदेमातरम' के नारे लगाते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस 'बमबाजी' से हॉस्टल में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
विश्वविद्यालय का जीरो टॉलरेंस और ताबड़तोड़ एक्शन
\r\n\r\n
मामले की जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया और अनुशासन समिति ने तत्काल कार्रवाई की।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    6 छात्र निष्कासित: सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर शुरुआती पहचान के बाद 6 छात्रों को हॉस्टल से स्थायी रूप से निष्कासित (Expel) कर दिया गया है। अब वे हॉस्टल में नहीं रह पाएंगे।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    9 छात्र निलंबित: 9 अन्य छात्रों को तत्काल प्रभाव से हॉस्टल से निलंबित (Suspend) कर दिया गया है।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    200 छात्रों को नोटिस: हॉस्टल के करीब 200 छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है कि क्यों न उन पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
हॉस्टल के चीफ वार्डन प्रोफेसर दिनेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि जांच अभी जारी है और वीडियो में दिखने वाले हर एक छात्र की पहचान कर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पुलिस ने भी कसा शिकंजा
\r\n\r\n
मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल थाना पुलिस ने भी अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    FIR दर्ज: चौकी प्रभारी महिपाल शर्मा की तरफ से अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    एक छात्र हिरासत में: पुलिस ने रविवार को सुमित नाम के एक छात्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, हालांकि शाम को उसे जमानत मिल गई।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    CCTV की गहन जांच: सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि पुलिस सभी वायरल वीडियो और हॉस्टल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि इस खतरनाक स्टंट में शामिल सभी चेहरों को बेनकाब किया जा सके।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं छात्रों ने सोशल मीडिया पर वायरल किसी अन्य वीडियो से प्रेरित होकर तो यह जानलेवा हरकत नहीं की। फिलहाल, इस घटना ने पूरे विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मचा दिया है और आरोपी छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन