मेरठ। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म 'जॉली एलएलबी-3' का ट्रेलर लॉन्च करने के लिए बुधवार को मेरठ पहुंच गए। उनके साथ फिल्म के सह-कलाकार अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला भी मौजूद थे। शापरिक्स मॉल स्थित वेव सिनेमा में हुए इस कार्यक्रम में हजारों फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। तीनों कलाकारों ने मिलकर चार मिनट का ट्रेलर लॉन्च किया और फैंस से बातचीत की।READ ALSO:-मेरठ में चला बुलडोजर: अल्पसंख्यक समुदाय को ही प्लॉट देने के आरोप वाली अब्दुल्लाह रेजीडेंसी पर बड़ी कार्रवाई
\r\n\r\n\r\n\r\nअक्षय ने कहा- 'फिल्म मेरठ और कानपुर का संगम है'
\r\n\r\nमाल में प्रवेश करते ही अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला ने मंच से भीड़ का अभिवादन किया। अक्षय कुमार ने बताया कि यह फिल्म किसानों के संघर्ष पर आधारित है और इसमें मनोरंजन के साथ-साथ समाज को जागरूक करने का संदेश भी है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 'जॉली एलएलबी-3' मेरठ और कानपुर का संगम है। उन्होंने कहा कि मेरठ किसानों का जनपद है और यह फिल्म एक किसान की हड़पी गई जमीन और उसके संघर्ष की कहानी दिखाती है।
\r\n\r\n 
किरदार और मजेदार पल
\r\n\r\nफिल्म में अक्षय कुमार कानपुर के जॉली मिश्रा का किरदार निभा रहे हैं, जबकि अरशद वारसी मेरठ के जॉली त्यागी की भूमिका में हैं। सौरभ शुक्ला इस सीरीज में फिर से जज का किरदार निभा रहे हैं। इस दौरान सौरभ शुक्ला ने मजाकिया अंदाज में कहा, "भाई, कल अक्षय कुमार का जन्मदिन था, मेरठ की नानखटाई तो खिला दो।" यह सुनकर सभी लोग हंस पड़े। फिल्म 19 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.