Meerut MDA Housing Scheme के जरिए अपना घर या प्लॉट खरीदने का इंतजार कर रहे कम आय वर्ग के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) अपनी पांच प्रमुख आवासीय योजनाओं में ईडब्ल्यूएस (EWS) और एलआईजी (LIG) श्रेणी के प्लॉट, भवन और फ्लैट आवंटित करने जा रहा है। प्राधिकरण कुल 86 संपत्तियों का लकी ड्रॉ के माध्यम से आवंटन करेगा।

​23 अक्टूबर से शुरू होंगे पंजीकरण

मेडा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 86 संपत्तियों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पंजीकरण प्रक्रिया 23 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक आवेदक 21 नवंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि ये सभी संपत्तियां 'जहां है, जैसा है' के आधार पर आवंटित की जाएंगी।

​ईडब्ल्यूएस संपत्तियों का विवरण (कुल 27 संपत्तियां)

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए कुल 27 संपत्तियां उपलब्ध हैं:

विज्ञापन
विज्ञापन
  • ​श्रद्धापुरी फेस-वन: 14 प्लॉट
  • ​लोहिया नगर: 9 प्लॉट
  • ​श्रद्धापुरी फेस-टू: 1 भवन
  • ​गंगानगर: 3 फ्लैट

​एलआईजी संपत्तियों का विवरण (कुल 59 संपत्तियां)

निम्न आय वर्ग (LIG) के लिए कुल 59 संपत्तियां आवंटित की जाएंगी:

खबरों के लिए ज्वाइन करें हमारा Whatsapp Channel
  • ​शताब्दीनगर: 24 प्लॉट
  • ​लोहियानगर: 24 प्लॉट
  • ​गंगानगर: 2 प्लॉट और 1 भवन
  • ​श्रद्धापुरी फेस-टू: 4 फ्लैट
  • ​सैनिक विहार: 2 भवन
  • ​पल्लवपुरम: 2 प्लॉट

​आय सीमा और योजनाओं की खासियत

ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए उस परिवार को पात्र माना जाता है, जिसकी सालाना आय अधिकतम तीन लाख रुपये हो। वहीं, एलआईजी श्रेणी के लिए परिवार की वार्षिक आय तीन लाख से छह लाख रुपये के बीच होनी चाहिए।

​मेडा की ये सभी आवासीय योजनाएं शहर के पूरी तरह से विकसित इलाकों में स्थित हैं, जहां बेहतर सड़कें, बाजार और स्कूल जैसी बुनियादी सुविधाएं पहले से मौजूद हैं। गौरतलब है कि प्राधिकरण ने करीब दो साल पहले भी ईडब्ल्यूएस व एलआईजी के प्लॉट आवंटित किए थे, लेकिन उस समय योजना में बने हुए भवन व फ्लैट शामिल नहीं थे। इस बार भवनों और फ्लैट्स के शामिल होने से लोगों में खासा उत्साह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें