मेरठ: मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) में छात्र शुभम मलिक पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। पुलिस ने इस घटना के सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।READ ALSO:-मेरठ में नशा मुक्त थीम पर हुई नमो मैराथन, भाजपा संगठन महामंत्री ने कहा- पीएम का जीवन किसी चमत्कार से कम नहीं
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्या है पूरा मामला?
\r\n\r\nहाल ही में विश्वविद्यालय परिसर में कुछ हमलावरों ने शुभम मलिक पर हथियार की बट से हमला कर दिया था। इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस ने इस मामले में सिद्धार्थ कसाना, आदित्य, विनय उर्फ सूचा और देव राणा सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
इस मामले में कार्रवाई करते हुए मेडिकल थाना पुलिस ने एक आरोपी आदित्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, मुख्य आरोपी सिद्धार्थ कसाना ने हापुड़ की अदालत में एक पुराने मामले में आत्मसमर्पण कर दिया है। शुभम के परिवार ने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई विश्वविद्यालय परिसर में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए की जा रही है। उन्होंने कहा कि "अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।" पुलिस का यह कदम उन लोगों के लिए एक स्पष्ट संदेश है जो शहर और विश्वविद्यालय की कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करते हैं। अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।
Sabse pehle comment karne wale banein.