मेरठ: मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में एक युवक ने बाइक खरीदने के बहाने दुकानदार को ठगा और टेस्ट ड्राइव के नाम पर बाइक लेकर फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।READ ALSO:-जीएसटी 2.0 से जनता को मिलेगी सीधी राहत! सरकार की नई रणनीति, दाम नहीं घटाए तो दुकानदारों की खैर नहीं, 22 सितंबर से बाजारों में होगी छापेमारी
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्या है पूरा मामला?
\r\n\r\nयह घटना नौचंदी थाना क्षेत्र के इंदिरा गेट पर स्थित राशिद की बाइक रिपेयर की दुकान पर हुई, जो पुरानी बाइकें खरीदने और बेचने का काम करते हैं। राशिद ने बताया कि शुक्रवार शाम को उनकी दुकान पर अयान नाम का एक युवक बाइक खरीदने आया। दोनों के बीच एक बाइक का सौदा 15,000 रुपये में तय हो गया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
सौदे के बाद, अयान ने बाइक की टेस्ट ड्राइव करने की बात कही। राशिद ने अयान को बाइक दे दी, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। जब शाम तक अयान वापस नहीं आया, तो राशिद को शक हुआ और उन्होंने अपनी दुकान के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। फुटेज में अयान साफ तौर पर बाइक लेकर जाते हुए दिखाई दिया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
इसके बाद, पीड़ित दुकान मालिक राशिद ने सीसीटीवी फुटेज के साथ नौचंदी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी अयान की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.