मेरठ (05/10/2025):
\r\n\r\nएक और परिवार की खुशियों को मेरठ की सड़कों पर बेलगाम रफ्तार ने छीन लिया। शुक्रवार शाम कचहरी से अपना काम निपटाकर घर लौट रहे एक युवक को पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दो दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। इस हिट एंड रन मामले में आरोपी चालक अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।READ ALSO:-बिजनौर में भीषण सड़क हादसा: पुलिया तोड़कर नदी में गिरा गैस टैंकर, चालक और परिचालक की दर्दनाक मौत
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्या है पूरा मामला?
\r\n\r\nसरधना नगर के मोहल्ला बरस राय निवासी अजहर उजमा खान (पुत्र तौसीफ उजमा खान) शुक्रवार को मेरठ कचहरी आए थे। शाम को जब वह कंकरखेड़ा खिरवा बाईपास रोड से होते हुए अपने घर लौट रहे थे, तभी ग्रैंड ओपेरा रिसॉर्ट के सामने एक बेकाबू कार उनके लिए काल बनकर आई। कार ने अजहर को पीछे से जानलेवा टक्कर मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। इंसानियत को शर्मसार करते हुए आरोपी चालक ने घायल की मदद करने के बजाय मौके से कार समेत फरार हो गया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
दो दिन का संघर्ष और दर्दनाक अंत
\r\n\r\nआसपास के लोगों ने तुरंत घायल अजहर को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। दो दिनों तक वह अस्पताल के बिस्तर पर मौत से लड़ते रहे। जब उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, तो डॉक्टरों ने रविवार को उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन एक नई उम्मीद के साथ अजहर को एंबुलेंस से दिल्ली ले जा रहे थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। दिल्ली पहुंचने से पहले ही रास्ते में अजहर की सांसें थम गईं और उन्होंने हमेशा के लिए आंखें मूंद लीं।
\r\n\r\n
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने कंकरखेड़ा थाना पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।
Sabse pehle comment karne wale banein.