गाजियाबाद: सोशल मीडिया की चमक-दमक के पीछे छिपी एक और स्याह कहानी सामने आई है। प्रसिद्ध यूट्यूबर 'वन्नू दी ग्रेट' (Vannu The Great) ने करोड़ों की फैन फॉलोइंग वाले भोजपुरी एक्टर मणि मेराज पर रेप, ब्लैकमेलिंग, जबरन धर्मांतरण और बंधक बनाने जैसे बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर गाजियाबाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए 5 अक्टूबर को आरोपी एक्टर को बिहार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।READ ALSO:-मेरठ वालों सावधान! 5 से ज्यादा चालान पेंडिंग हैं तो रद्द होगा ड्राइविंग लाइसेंस, 83 हजार की 'ब्लैक लिस्ट' तैयार
\r\n\r\n\r\n\r\n
पीड़िता की दर्दनाक आपबीती: 'डेढ़ साल तक नर्क भोगा'
\r\n\r\nगाजियाबाद के खोड़ा में रहने वाली यूट्यूबर वंदना उर्फ 'वन्नू दी ग्रेट' ने अपनी FIR में जो कहानी बयां की है, वह रोंगटे खड़े कर देने वाली है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
1. पहचान छिपाकर दोस्ती: वंदना के अनुसार, सितंबर 2023 में उसकी मुलाकात मणि मेराज से दिल्ली में हुई। मणि ने खुद को सनातनी हिंदू बताया और हाथ में कलावा भी बांधता था। उसने काम का झांसा देकर वंदना से दोस्ती की और उसका नंबर ले लिया।
\r\n\r\n2. नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर रेप: आरोप है कि एक दिन मणि उसे गाजियाबाद के एक फ्लैट में ले गया, जहां उसने नशीला पदार्थ मिली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने विरोध किया और पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी, तो मणि ने शादी करने का वादा कर उसे चुप करा दिया।
\r\n\r\n3. गर्भपात और बिहार में कैद: वंदना ने बताया, "जब मैं प्रेग्नेंट हुई तो उसने मेरा गर्भपात करा दिया। दो साल बाद जब मैंने शादी का दबाव बनाया तो वह मुझे अपने घर बिहार ले गया। वहां जाकर मुझे पता चला कि वह मुस्लिम है, उसका असली नाम मोहम्मद मेराज है और वह पहले से शादीशुदा है।"
\r\n\r\n4. जबरन धर्मांतरण और अत्याचार: पीड़िता का आरोप है कि बिहार में उसे डेढ़ साल तक बंधक बनाकर रखा गया। मणि और उसके घरवालों ने उसका फोन छीन लिया, उससे मारपीट की और घर के सारे काम करवाए। उसे जबरन गोमांस खिलाने की कोशिश की गई और मना करने पर बुरी तरह पीटा गया। उसे नमाज और कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया गया। मणि ने धमकी दी, "अगर मेरे साथ रहना है तो इस्लाम कबूल करना होगा, वरना तुम्हें मार डालेंगे।"
\r\n\r\n 
वंदना के मुताबिक, वह 15 सितंबर की सुबह 4 बजे किसी तरह वहां से भागकर गाजियाबाद पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n\r\n
पुलिस की कार्रवाई और आरोपी का कबूलनामा
\r\n\r\nएसीपी इंदिरापुरम, अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत और दिए गए सबूतों के आधार पर केस दर्ज किया गया। गाजियाबाद पुलिस की एक टीम ने बिहार के मुजफ्फरपुर से आरोपी मणि मेराज को गिरफ्तार किया और ट्रांजिट रिमांड पर गाजियाबाद ले आई।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पूछताछ में मणि मेराज ने माना है कि वह और वंदना तीन साल से एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच नजदीकियां थीं। उसने यह भी कबूल किया कि वह वंदना को अपने घर बिहार ले गया था और वहां डेढ़ साल तक रखा। हालांकि, उसका दावा है कि विवाद तब शुरू हुआ जब वंदना ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
कौन है मणि मेराज?
\r\n\r\nमणि मेराज उर्फ मोहम्मद मेराज बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। शुरुआती दिनों में वह अपने भाई की चिकन की दुकान पर मुर्गा काटने का काम करता था। उसने टिकटॉक पर फूहड़ कॉमेडी वीडियो बनाने शुरू किए, जो काफी पसंद किए गए। टिकटॉक बैन होने के बाद वह यूट्यूब पर आ गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया स्टार बन गया। उसकी और 'झगरू महतो' की जोड़ी के वीडियो पर करोड़ों व्यूज आते हैं। लोकप्रियता बढ़ने के बाद उसे भोजपुरी फिल्मों में भी काम मिलने लगा।
Sabse pehle comment karne wale banein.