गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर के गाजियाबाद जिले से मंगलवार को सरेआम गुंडागर्दी की तस्वीरें सामने आई हैं, जहां कपड़े खरीदने को लेकर हुआ एक मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मसूरी थाना क्षेत्र के बशीर मार्केट में दुकानदार और ग्राहकों के दो गुट बीच सड़क पर एक-दूसरे पर लात-घूंसों से टूट पड़े, जिससे बाजार में भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस पूरी घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।READ ALSO:-'बिल्डर बाबा' सचिन दत्ता फिर गिरफ्तार, एक फ्लैट पर कई बैंकों से लिया करोड़ों का लोन, 8 दिन में छिनी थी महामंडलेश्वर की पदवी
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्या है पूरा मामला?
\r\n\r\nयह घटना मंगलवार, 7 अक्टूबर की है। मसूरी में एनटीपीसी रोड पर स्थित बशीर मार्केट में कासिम की गारमेंट्स की दुकान है। दोपहर के समय कुछ युवक उनकी दुकान पर कपड़े खरीदने आए थे। बताया जा रहा है कि खरीददारी के बाद पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ी कि ग्राहकों ने दुकानदार कासिम के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसमें वह घायल हो गया।
\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n\r\nगाजियाबाद में जींस की पैंट बदलने को लेकर ग्राहक और दुकानदार के बीच जमकर मारपीट 👊🩳
\r\n— Greater Noida West (@GreaterNoidaW) October 7, 2025
\r\nमामला मसूरी थाना क्षेत्र के मेन स्टैंड स्थित बसीर मार्केट का है। pic.twitter.com/ddzFA5y1vS
\r\n\r\n
इसके बाद कासिम के समर्थन में आसपास के अन्य दुकानदार भी आ गए और फिर क्या था, पूरा बाजार जंग के मैदान में तब्दील हो गया। दोनों पक्ष दुकान से निकलकर बीच सड़क पर आ गए और एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाने लगे।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n\r\n
वायरल वीडियो में दिखी गुंडागर्दी
\r\n\r\nसोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे दर्जनों युवक एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे हैं। इस दौरान सड़क पर ट्रैफिक रुक गया और लोग दहशत में आ गए। वीडियो में दिख रही गुंडागर्दी ने इलाके की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पुलिस ने की कार्रवाई, 16 पर FIR
\r\n\r\nसड़क पर संग्राम की सूचना मिलते ही मसूरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा। दोनों पक्षों की तरफ से मिली शिकायतों के आधार पर 6 नामजद और 10 अज्ञात समेत कुल 16 लोगों के खिलाफ बलवा और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
Sabse pehle comment karne wale banein.