गाजियाबाद। हरियाणवी फिल्मों के मशहूर अभिनेता और डायरेक्टर उत्तर कुमार को यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों में मंगलवार को डासना जेल भेज दिया गया है। गाजियाबाद कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट में पेशी से पहले, उत्तर कुमार ने जेल जाने से बचने के लिए सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उनका मेडिकल चेकअप कराया गया।READ ALSO:-मेरठ के सौरभ हत्याकांड में नया मोड़: हत्यारोपित मुस्कान की गर्भावस्था की हुई जांच, नीला ड्रम काटकर शव निकालने वाले की होगी गवाही
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
क्या है पूरा मामला?
\r\n\r\n
नोएडा की एक युवती ने 18 जुलाई 2025 को शालीमार गार्डन थाने में उत्तर कुमार के खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। युवती का आरोप है कि डायरेक्टर ने उसे शादी और बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स में काम दिलाने का झांसा देकर उसका यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता के दलित बिरादरी से होने के कारण यह मामला और भी संवेदनशील हो गया था। पुलिस ने आरोपी पर आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 506 (धमकी) और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
\r\n\r\n

 पुलिस वालों ने एक्ट्रेस से पेट्रोल से भरी बोतल छीन ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
आत्मदाह के प्रयास के बाद हुई गिरफ्तारी
\r\n\r\n
इस मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब 6 सितंबर को पीड़िता ने लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह करने का प्रयास किया। इस घटना के बाद, डीजीपी ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर को आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए। डीजीपी की नाराजगी के बाद, एक दूसरे सर्किल के एसीपी से मामले की दोबारा जांच कराई गई। पीड़िता के बयानों के आधार पर ही 15 सितंबर को पुलिस ने उत्तर कुमार को अमरोहा स्थित उनके फार्महाउस से गिरफ्तार किया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
जेल जाने से पहले कराया मेडिकल चेकअप
\r\n\r\n
उत्तर कुमार को जेल भेजने से पहले गाजियाबाद पुलिस उन्हें कौशांबी स्थित एक निजी अस्पताल से लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। अदालत में आरोपी ने खुद खड़े होकर अपना बचाव किया, लेकिन उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को ही जेल भेज दिया गया।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
विज्ञापन
विज्ञापन