वाराणसी, 20 सितंबर, 2025: बेंगलुरु से वाराणसी आ रही एयर इंडिया के विमान (आईएक्स 1086) में उस समय हड़कंप मच गया जब दो यात्रियों ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की। उन्होंने सही पासवर्ड भी डाल दिया, जिससे पायलट को विमान के हाईजैक होने की आशंका हुई। पायलट ने तुरंत गेट को लॉक कर दिया और मामले की जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और सीआईएसएफ को दी। वाराणसी एयरपोर्ट पर विमान के उतरते ही पुलिस ने कुल 9 लोगों को हिरासत में ले लिया।READ ALSO:-यूपी में जाति के 'प्रदर्शन' पर प्रतिबंध: योगी सरकार के फैसले पर अखिलेश यादव ने उठाए पांच सवाल
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
क्या थी पूरी घटना?
\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    उड़ान: एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (आईएक्स 1086) ने बेंगलुरु से सुबह 8:14 बजे वाराणसी के लिए उड़ान भरी। विमान को 10:45 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरना था।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    कोशिश: उड़ान के दौरान, दो यात्रियों ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने का प्रयास किया। उन्होंने सही पासवर्ड भी डाल दिया, जिससे दरवाजा खोलने की परमिशन के लिए पायलट को मैसेज मिला।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    पायलट की सतर्कता: पायलट ने सीसीटीवी कैमरे से देखा कि दरवाजे के पास दो यात्री मौजूद हैं। पायलट को हाईजैक का डर हुआ और उन्होंने तुरंत गेट को लॉक कर दिया। उन्होंने तुरंत एटीसी को सूचित किया, जिन्होंने सीआईएसएफ को अलर्ट किया।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    यात्रियों से भिड़ंत: जब क्रू मेंबर्स ने इन यात्रियों को रोकने की कोशिश की, तो वे उनसे भिड़ गए। इससे विमान में मौजूद 163 यात्री दहशत में आ गए। बाद में क्रू मेंबर्स ने किसी तरह उन्हें उनकी सीट पर बैठाया।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
जांच और पूछताछ जारी
\r\n\r\n
विमान को निर्धारित समय से पहले ही वाराणसी में लैंडिंग की अनुमति दे दी गई। विमान के उतरते ही पुलिस, खुफिया विभाग और आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) की टीमों ने कॉकपिट खोलने की कोशिश करने वाले दो यात्रियों समेत कुल 9 लोगों को हिरासत में ले लिया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
वरुणा जोन के डीसीपी आकाश पटेल ने घटना की पुष्टि की है। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपी शौचालय जाने वाले थे और गलती से कॉकपिट का दरवाजा खोलने का प्रयास किया। डीसीपी के अनुसार, सभी आरोपी पहली बार विमान में यात्रा कर रहे थे और उन्हें लगा कि दरवाजे के पास लगी मशीन वॉशरूम का एंट्री मैकेनिज्म है। कॉकपिट का कोड भी केवल एक अंक का था, जिससे वे अनजाने में सही कोड डाल बैठे।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
फिलहाल, सभी आरोपियों से बाबतपुर चौकी में पूछताछ चल रही है। चूंकि यह मामला विमान सुरक्षा से जुड़ा है, इसलिए पुलिस इसे गंभीरता से ले रही है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें