मेरठ: मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में NH-58 पर मंगलवार को एक नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने जमकर उत्पात मचाया। ड्राइवर ने लगभग आठ किलोमीटर तक तेज रफ्तार में ट्रक दौड़ाते हुए कई गाड़ियों को टक्कर मारी, जिससे हाईवे पर दहशत का माहौल बन गया। आखिरकार, पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया और हिरासत में ले लिया।READ ALO:-मेरठ: आज शहर के 44 फीडरों की बिजली रहेगी गुल, इन इलाकों में होगा पावर कट
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्या हुआ?
\r\n\r\nदौराला सीओ प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि दादरी से पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चला रहा है। ट्रक ने रास्ते में एक बोलेरो और एक कार को टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।
\r\n\r\n 
ट्रक ड्राइवर टक्कर मारने के बाद भी नहीं रुका और आगे बढ़ता गया। हाईवे पर चल रहे बाइक सवार और अन्य वाहन चालक मुश्किल से बचे। दादरी, सकौती और नंगली गेट पर तैनात पुलिस टीमों ने ट्रक का पीछा किया। करीब आठ किलोमीटर तक पीछा करने के बाद, पुलिस ने दौराला के पास बैरिकेडिंग करके किसी तरह ट्रक को रुकवाया।
\r\n\r\n
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
ट्रक रुकते ही ड्राइवर पुलिसकर्मियों से भिड़ गया और धक्का-मुक्की करने लगा। नशे में होने के कारण वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर ड्राइवर को थाने पहुंचा दिया है, जहाँ उससे पूछताछ की जा रही है।
Sabse pehle comment karne wale banein.