भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को नया अध्यक्ष मिल गया है। पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर मिथुन मन्हास को BCCI का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे रोजर बिन्नी की जगह लेंगे, जिन्होंने उम्र संबंधी कारणों से पद छोड़ दिया था। वहीं राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। इसके अलावा, ए. रघुराम भट्ट कोषाध्यक्ष, देवजीत सैकिया सचिव और प्रभतेज सिंह भाटिया संयुक्त सचिव के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे।READ ALSO:-'बुलडोजर' बनाम 'विकास': 'आई लव...' की आड़ में लखनऊ की सड़कों पर छिड़ी योगी-अखिलेश की सीधी जंग
\r\n\r\n\r\n\r\n
मिथुन मन्हास का क्रिकेट करियर
\r\n\r\nमिथुन मन्हास ने दिल्ली और जम्मू-कश्मीर की ओर से प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला है। जम्मू में जन्मे मिथुन ने अपने घरेलू करियर में शानदार प्रदर्शन किया।
\r\n\r\n- \r\n
- 157 फर्स्ट क्लास मैचों में 9714 रन \r\n
- 130 लिस्ट ए मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन \r\n
- 91 T20 मुकाबले खेले \r\n
\r\nघरेलू क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट मिलाकर मिथुन मन्हास के खाते में करीब 15,000 रन दर्ज हैं। वे दिल्ली टीम के कप्तान भी रह चुके हैं और IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) सहित कई टीमों के लिए खेले हैं।
\r\n\r\n
पहले अनकैप्ड क्रिकेटर जो बने BCCI अध्यक्ष
\r\n\r\nयह BCCI के इतिहास में पहली बार हुआ है जब किसी ऐसे क्रिकेटर को अध्यक्ष बनाया गया है जिसने भारत की ओर से इंटरनेशनल मैच नहीं खेला। यानी मिथुन मन्हास पहले अनकैप्ड खिलाड़ी हैं जो भारतीय क्रिकेट का शीर्ष पद संभालेंगे।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
प्रशासनिक भूमिकाओं में अनुभव
\r\n\r\nक्रिकेट से संन्यास लेने के बाद मिथुन मन्हास प्रशासनिक भूमिकाओं में सक्रिय हो गए। वर्तमान में वे जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन की BCCI सब-कमिटी के सदस्य हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए अब उन्हें देश के सबसे बड़े क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है।
\r\n
खबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें
Join ›
\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.