बिजनौर (Khabreelal News Bureau): बिजनौर पुलिस (Bijnor Police) ने नए साल की शुरुआत में ही एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कोतवाली शहर पुलिस और स्वाट/सर्विलांस (SWAT/Surveillance) की संयुक्त टीम ने आवास विकास कॉलोनी में हुई लाखों की चोरी की वारदात का सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान बरामद हुआ है.READ ALSO:-बिजनौर के नूरपुर में चोरों का आतंक: पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक से बैटरियां और डीजल चोरी; 50 हजार का नुकसान, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल
\r\n\r\n\r\n\r\n
घटना का विवरण: 30 दिसंबर की रात हुई थी वारदात घटना 30 दिसंबर 2025 की है, जब थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी में एलआईसी (LIC) के निकट एक मकान को चोरों ने निशाना बनाया था. अज्ञात चोरों ने घर से लाखों का माल साफ कर दिया था। चोरी गए सामान में 4 सोने के कंगन, 2 सोने की चेन (पेंडल सहित), 5 जोड़ी झुमके, 4 अंगूठियां, चांदी की पायलें, एलजी टीवी, साड़ियां और करीब 30 हजार रुपये नकद शामिल थे. इस संबंध में 1 जनवरी 2026 को थाना कोतवाली शहर में मुकदमा अपराध संख्या 02/2026 पंजीकृत किया गया था.
\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n#BijnorPolice
\r\n— Bijnor Police (@bijnorpolice) January 13, 2026
\r\nथाना कोतवाली शहर पुलिस व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा मु0अ0स0 02/2026 धारा 305(1)/317(2)/61(2) बी0एन0एस से संबंधित 01 अभियुक्त व 02 अभियुक्ताओ को चोरी किये गये पीली व सफेद धातु के जेवरात व अन्य सामान सहित किया गिरफ्तार ।@digmoradabad#UPPolice pic.twitter.com/bxQ5iYaCSW
\r\n\r\n
पुलिस की कार्रवाई: मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं। 13 जनवरी 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनोज वर्मा (निवासी सम्भा बाजार, बिजनौर), कीर्ति वर्मा (निवासी ऋषिकेश, हाल निवासी बनखंडी) और रीता (निवासी देहरादून) के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से चोरी का माल बरामद कर लिया है।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n\r\n
पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा: जेल में बंद प्रेमी ने की थी चोरी पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार महिला कीर्ति वर्मा ने बताया कि यह चोरी उसने नहीं, बल्कि उसके मित्र सोनू शर्मा और उसके साथी घनश्याम ने की थी. कीर्ति ने कबूला कि 29-30 दिसंबर की रात सोनू शर्मा ने आवास विकास वाले मकान में चोरी की और माल उसे लाकर दिया। इसके बाद कीर्ति, रीता और कीर्ति का मामा सुरेश चोरी का माल लेकर बिजनौर आए और मनोज वर्मा के घर में छिपा दिया, ताकि मामला ठंडा होने पर इसे बेचा जा सके.
\r\n\r\n
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
हैरानी की बात यह है कि मुख्य आरोपी सोनू शर्मा और घनश्याम करीब एक हफ्ते पहले ही नजीबाबाद में मोटरसाइकिल चोरी के एक अन्य मामले में जेल जा चुके हैं.
\r\n\r\n\r\n\r\n
बरामद सामान (Recovered Items): पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया है:
\r\n\r\n\r\n\r\n
2 कंगन और 1 चेन (पीली धातु)
\r\n\r\n2 अंगूठी और 1 गिन्नी (पीली धातु)
\r\n\r\n1 कान की बाली और 1 पेंडल
\r\n\r\n1 सोनी कंपनी की एलसीडी (LCD)
\r\n\r\n25,000 रुपये नकद
\r\n\r\nसफेद रंग का लेडीज पर्स, स्काईबैग ट्रॉली बैग
\r\n\r\nसाड़ी, जर्सी, बेडशीट और जूते-जुराब
\r\n\r\n\r\n\r\n
आरोपी महिला का है आपराधिक इतिहास गिरफ्तार की गई महिला कीर्ति वर्मा का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ वर्ष 2014 में थाना कोतवाली शहर में धारा 302 (हत्या) और 201 (साक्ष्य मिटाना) के तहत मुकदमा दर्ज है.
\r\n\r\n\r\n\r\n
पुलिस टीम को मिली सफलता इस गुडवर्क को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, एसओजी प्रभारी सचिन मलिक, सर्विलांस प्रभारी सुनील कुमार, उपनिरीक्षक तेजवीर सिंह और उनकी टीम शामिल रही. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 317(2) और 61(2) की बढ़ोतरी करते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.
Sabse pehle comment karne wale banein.