सोशल मीडिया के बढ़ते दुष्प्रभाव और दुनियाभर की सरकारों के भारी दबाव के बीच टेक दिग्गज मेटा (Meta) ने बच्चों और टीनेजर्स की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। Meta Teen Accounts Security की नई नीति के तहत कंपनी दुनिया भर में एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिस्टम लागू करने जा रही है। इस एडवांस सिस्टम की मदद से इंस्टाग्राम (Instagram) और फेसबुक (Facebook) ऐप अब खुद ही यह पहचान लेंगे कि उन्हें इस्तेमाल करने वाला यूजर कोई टीनेजर है या वयस्क।

उम्र की सही पहचान होते ही यूजर का अकाउंट अपने-आप सख्त सुरक्षा और प्राइवेसी वाले 'टीन अकाउंट' (Teen Account) में तब्दील हो जाएगा। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है।

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶

AI कैसे पकड़ेगा फर्जी उम्र? मेटा ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी है कि वह अप्रैल 2025 से एक नई AI तकनीक की टेस्टिंग कर रहा था। इस तकनीक की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं:

विज्ञापन
विज्ञापन
  • सही उम्र की पहचान: यदि किसी टीनेजर ने अकाउंट बनाते समय अपनी उम्र गलत या ज्यादा बताई होगी, तो भी यह AI सिस्टम यूजर के इस्तेमाल करने के तरीके, पोस्ट और बातचीत के पैटर्न का विश्लेषण करके उसकी असली उम्र का पता लगा लेगा।

  • खराब कंटेंट पर रोक: असली उम्र का पता चलते ही अकाउंट ऑटोमैटिक रूप से टीन सेटिंग्स में बदल जाएगा। इससे बच्चों की स्क्रीन पर आपत्तिजनक, हिंसक या उनकी उम्र के लिए अनुपयुक्त वीडियो और पोस्ट दिखना पूरी तरह बंद हो जाएंगे।

  • पेरेंट्स गाइडेंस: मेटा माता-पिता को जागरूक करने के लिए खास वीडियो भी जारी करेगा, ताकि वे समझ सकें कि यह नया सुरक्षा सिस्टम बच्चों को कैसे सुरक्षित रखता है।

हजारों करोड़ के जुर्माने के बाद जागा मेटा गौरतलब है कि मेटा पर पिछले कुछ महीनों से बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने, पर्सनल डेटा चुराने और उन्हें ऐप की लत (Addiction) लगाने के गंभीर आरोप लग रहे थे। हाल ही में अमेरिका के न्यू मेक्सिको कोर्ट ने बच्चों को सुरक्षा का झूठा भरोसा देने के आरोप में मेटा पर करीब 8,000 करोड़ रुपये (950 मिलियन डॉलर) का भारी-भरकम जुर्माना लगाया था।

इसके अलावा, ऐप की लत और मेंटल हेल्थ से जुड़े एक अन्य बड़े मामले में मेटा को करीब 1.49 लाख करोड़ रुपये (15.9 बिलियन डॉलर) का कानूनी समझौता भी करना पड़ा। इन भारी आर्थिक झटकों और कानूनी कार्यवाहियों के बाद ही कंपनी को मजबूरन अपनी नीतियों में ये बड़े बदलाव करने पड़े हैं।

स्क्रीन-टाइम लिमिट और 'क्वाइट मोड' नियम लागूMeta Teen Accounts Security समझौते के बाद मेटा अब अपने ऐप्स में कई कड़े नियम जोड़ रहा है:

  • टीनेजर्स के लिए रोजाना ऐप इस्तेमाल करने की एक निश्चित टाइम लिमिट (Time Limit) तय की जाएगी।

  • रात के समय मानसिक शांति और नींद पूरी करने के लिए नोटिफिकेशंस बंद रखने वाला 'क्वाइट मोड' (Quiet Mode) अनिवार्य रूप से मिलेगा।

  • अनजान लोगों (Strangers) से बातचीत रोकने के लिए सख्त प्राइवेसी नियम लागू होंगे। मेटा ने टिकटॉक, स्नैपचैट और यूट्यूब जैसी अन्य कंपनियों से भी इन सेफ्टी नियमों को लागू करने की अपील की है।

मानसिक स्वास्थ्य को कैसे नुकसान पहुंचा रहा था मेटा? अदालती दस्तावेजों और मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, फेसबुक और इंस्टाग्राम 5 प्रमुख तरीकों से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) को तबाह कर रहे थे:

  1. एल्गोरिदम और लत: ऐप्स का डिजाइन नोटिफिकेशन और 'लाइक' बटन के चक्र में फंसाने के लिए किया गया था, जो बच्चों के दिमाग में डोपामाइन बढ़ाता है और लत पैदा करता है।

  2. इंफीरियरिटी कॉम्प्लेक्स (हीनभावना): इंस्टाग्राम के फिल्टर्स और बनावटी परफेक्ट लाइफ की तस्वीरों ने बच्चों में अपने शरीर और रंग-रूप की दूसरों से तुलना करने की प्रवृत्ति (Body Shaming) पैदा की।

  3. स्लीप साइकिल और डिप्रेशन: देर रात तक स्क्रॉलिंग करने से बच्चों की नींद पूरी तरह खराब हो रही थी, जिससे चिंता, डिप्रेशन और पढ़ाई में एकाग्रता की कमी की शिकायतें बढ़ गईं।

  4. साइबर बुलिंग और FOMO: लगातार ऑनलाइन तुलना से 'पीछे छूट जाने का डर' (FOMO) और ट्रॉलिंग ने बच्चों के आत्म-सम्मान को गंभीर चोट पहुंचाई।

  5. अनुचित कंटेंट: सख्त एज वेरिफिकेशन सिस्टम न होने के कारण बच्चे समय से पहले हिंसक या वयस्क कंटेंट के संपर्क में आ रहे थे।

मेटा के अनुसार, ये सभी नए फीचर्स और वैश्विक 'AI एज वेरिफिकेशन' (AI Age Verification) प्रक्रिया अगले साल जनवरी महीने से आधिकारिक रूप से काम करना शुरू कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें