दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को खुशखबरी दी है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% बढ़ोतरी को मंजूरी मिल गई। इसके साथ ही रबी की फसलों के MSP में बढ़ोतरी और कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को भी हरी झंडी दे दी गई।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को फायदा

\r\n\r\n
फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 55% डीए मिल रहा है। जनवरी 2025 में सरकार ने 2% की वृद्धि की थी। अब इस बार 3% की बढ़ोतरी के बाद डीए 58% तक पहुंच जाएगा। इस फैसले से 50 लाख से अधिक कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को सीधा लाभ होगा।
\r\n\r\n

 

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n

कब से लागू होगा और कितना मिलेगा एरियर?

\r\n\r\n
नए आदेश 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होंगे। इसका मतलब है कि कर्मचारियों को अक्टूबर की सैलरी में तीन महीने (जुलाई–सितंबर) का एरियर भी मिलेगा।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
उदाहरण:
\r\n\r\n
बेसिक सैलरी : ₹18,000
\r\n\r\n
अभी तक DA (55%) = ₹9,900/माह
\r\n\r\n
नई दर (58%) = ₹10,440/माह
\r\n\r\n
अतिरिक्त लाभ = ₹540/माह
\r\n\r\n
3 महीनों का एरियर = ₹1,620 
\r\n\r\n
यानी अक्टूबर में कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी + एरियर का फायदा मिलेगा।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n

साल में दो बार होता है संशोधन

\r\n\r\n
केंद्र सरकार साल में दो बार डीए में संशोधन करती है –
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
जनवरी से जून
\r\n\r\n
जुलाई से दिसंबर, इस बार का संशोधन जुलाई से लागू होगा।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

कैबिनेट के अन्य बड़े फैसले

\r\n\r\n
डीए बढ़ोतरी के साथ-साथ मोदी कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को भी मंजूरी दी—
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
    \r\n
  • रबी फसलों का MSP बढ़ा: किसानों को सीधा फायदा।
  • \r\n
  • दलहन उत्पादन स्कीम: ₹11,000 करोड़ के पैकेज को मंजूरी।
  • \r\n
  • असम में बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट: ₹7,000 करोड़ की लागत से 4-लेन हाईवे और 35 किमी लंबा एलीवेटेड रोड।
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

क्यों बढ़ाया गया DA?

\r\n\r\n
हाल ही में केंद्रीय कर्मचारी संघों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर महंगाई दर में लगातार बढ़ोतरी का हवाला दिया था। कर्मचारियों ने डीए बढ़ाने की मांग की थी। सरकार ने इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए त्योहारी सीजन से पहले राहत देने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें