बिजनौर (शकील अहमद ब्यूरो चीफ बिजनौर)
\r\n\r\nबिजनौर/चांदपुर। "मैं बड़ी होकर IAS अफसर बनूंगी और देश की सेवा करूंगी," यह सपना है कक्षा 8 की छात्रा खुशबू का, जिसे साकार करने की दिशा में मंगलवार को उसे एक अनूठा अवसर मिला। बिजनौर के चांदपुर में प्रशासनिक अधिकारियों ने एक दिन के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, इस्माइलपुर की होनहार छात्रा खुशबू को उप-जिलाधिकारी (SDM) की कुर्सी पर बैठाकर सम्मानित किया।READ ALSO:-FASTag का झंझट खत्म? अब UPI से दें टोल, लेकिन कैश दिया तो जेब होगी दोगुनी खाली, सरकार ने बदले नियम
\r\n\r\n\r\n\r\n
SDM की कुर्सी पर खुशबू, सुनीं लोगों की शिकायतें
\r\n\r\nमंगलवार को जब खुशबू SDM की कुर्सी पर बैठीं, तो उनके चेहरे पर आत्मविश्वास और आंखों में अपने सपने की चमक साफ दिखाई दे रही थी। इस दौरान उन्होंने एक कुशल प्रशासक की तरह तहसील में अपनी समस्याएं लेकर आए आम लोगों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने उन्हें प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी और उनके काम में सहयोग किया। खुशबू ने फरियादियों को उनकी समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन भी दिया।
\r\n\r\nजंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
कौन है यह होनहार छात्रा?
\r\n\r\nखुशबू चांदपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम दरबड़ निवासी राजेश सिंह की बेटी हैं और अपनी पढ़ाई में बेहद होशियार हैं। उनका एकमात्र लक्ष्य प्रशासनिक सेवा में जाकर देश की सेवा करना है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पहले भी मिल चुका है सम्मान
\r\n\r\nयह पहली बार नहीं है जब खुशबू की प्रतिभा को सम्मान मिला हो। महज दो सप्ताह पहले ही उन्हें जलीलपुर ब्लॉक में एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) भी बनाया गया था। बार-बार मिल रहे इन अवसरों से खुशबू का आत्मविश्वास और अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प और भी मजबूत हुआ है।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
प्रशासन की यह पहल बालिकाओं को सशक्त बनाने, उनके सपनों को पंख देने और उन्हें प्रशासनिक कार्यों के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है, जो अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
खबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें
Join ›

Sabse pehle comment karne wale banein.