धामपुर, 5 अक्टूबर 2025:
\r\n\r\nअनिल कुमार शर्मा विशेष संवाददाताl शनिवार का दिन धामपुर के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज हो गया, जब विकासखंड कार्यालय परिसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत 2047' के संकल्प के शंखनाद का साक्षी बना। धामपुर विधायक श्री अशोक कुमार राणा के नेतृत्व में आयोजित ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की विशाल गोष्ठी में न केवल ₹11 करोड़ 39 लाख की विकास परियोजनाओं की सौगात दी गई, बल्कि भविष्य के भारत के निर्माण के लिए एक स्पष्ट दिशा भी तय की गई।READ ALSO:-शादी का झांसा, जिस्मानी रिश्ते और न्यूड VIDEO... मेरठ में आशिक ने दिया धोखा, दूसरी प्रेमिका से वायरल करा दी क्लिप!
\r\n\r\n\r\n\r\n
विकास की सुनामी, 109 परियोजनाओं का लोकार्पण
\r\n\r\nएक ही दिन में क्षेत्र को 100 से अधिक विकास कार्यों का तोहफा देते हुए विधायक अशोक राणा ने धामपुर ब्लॉक के अंतर्गत 33 नए पंचायत घर, 26 आधुनिक सामुदायिक शौचालय और 50 महत्वपूर्ण आरबीसी (RBC) सेंटरों का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं से गांवों के बुनियादी ढांचे को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी और ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार का मार्ग प्रशस्त होगा। माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा जब विधायक ने इन सभी परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया।
\r\n\r\nजंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
'आप ही हैं विकसित भारत के असली सारथी'
\r\n\r\nमुख्य अतिथि के रूप में सभा को संबोधित करते हुए विधायक अशोक कुमार राणा ने अपने प्रेरक भाषण में कहा, "देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का जो सपना देखा है, उसे साकार करने की नींव गांवों से होकर जाती है। आप सभी ग्राम प्रधान और BDC सदस्य उस नींव के सबसे मजबूत स्तंभ और इस मिशन के असली सारथी हैं।" उन्होंने सभी से पूरी निष्ठा और लगन के साथ इस राष्ट्रीय यज्ञ में अपनी आहुति देने का आह्वान किया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती क्षमा हेमलता चौहान ने विकास का श्रेय 'डबल इंजन' की सरकार को देते हुए कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व के कारण ही आज विकास की गंगा हर गांव तक पहुंच रही है।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
विधायक का दीपावली मिलन निमंत्रण
\r\n\r\nकार्यक्रम के अंत में विधायक अशोक कुमार राणा ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए सभी क्षेत्रवासियों को 11 अक्टूबर, सुबह 10:00 बजे, ग्राम ठाठ जाट में आयोजित होने वाले विशाल दीपावली मिलन समारोह के लिए आमंत्रित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य त्योहार की खुशियां साझा करने के साथ-साथ जनता से सीधा संवाद स्थापित करना है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
ग्राम विकास अधिकारी श्री हिमांशु चौहान के कुशल संचालन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें विकासखंड के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।
खबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें
Join ›

Sabse pehle comment karne wale banein.