उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। कोतवाली शहर बिजनौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंज स्थित गंगा नदी में दो अज्ञात शव तैरते हुए मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गंगा नदी में पानी के बहाव के साथ तैर रहे शवों को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने गंगा से निकाले शव
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶सूचना मिलते ही थाना कोतवाली शहर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को गंगा नदी से बाहर निकाला। पुलिस द्वारा दी गई प्राथमिक जानकारी के अनुसार बरामद किए गए शवों में से एक महिला और एक पुरुष का है। शवों की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि ये पानी के तेज बहाव में बहकर कहीं दूर से आए हो सकते हैं।
#BijnorPolice
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
थाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत दारानगर व गंज क्षेत्र में पडने वाली गंगा नदी के भाग में दो अज्ञात शव के मिलने पर स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर की बाइट। #UPPolice pic.twitter.com/KRh2il42XY🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →सभी ऑफर देखें →— BIJNOR POLICE (@bijnorpolice) September 17, 2026
शिनाख्त में जुटी कोतवाली पुलिस
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना कोतवाली शहर पुलिस आसपास के गांवों में मुनादी कराने के साथ-साथ नजदीकी जनपदों और थानों से हाल ही में दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्ट का ब्योरा जुटा रही है, ताकि मृतकों की पहचान (शिनाख्त) जल्द से जल्द की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
खबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें Join ›
Sabse pehle comment karne wale banein.