उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का सपना देखने वाले और बरसों तक कड़ी मेहनत करने वाले लाखों युवाओं के लिए योगी सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब तक प्रतियोगी परीक्षाएं पास करने के बाद भी युवाओं को पुलिस वेरिफिकेशन और विभागीय कागजी कार्रवाई के मकड़जाल में महीनों तक उलझना पड़ता था। इस लेटलतीफी और लालफीताशाही पर कड़ा प्रहार करते हुए यूपी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए 10 नए नियम लागू किए हैं। UP Govt Job Rules 2026 के तहत अब चयनित अभ्यर्थियों को जॉइनिंग के लिए महीनों इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

लालफीताशाही खत्म: बिना वेरिफिकेशन के मिलेगी तुरंत जॉइनिंग सबसे बड़ा और अहम बदलाव नियुक्ति प्रक्रिया में किया गया है। पुरानी व्यवस्था के तहत जब तक स्थानीय पुलिस या खुफिया विभाग की क्लियरेंस रिपोर्ट नहीं आती थी, तब तक अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र (Joining Letter) नहीं दिया जाता था। नए नियमों के अनुसार, अब चयन होने के तुरंत बाद अभ्यर्थी को प्रोविजनल जॉइनिंग दे दी जाएगी। हालांकि, सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि यदि जॉइनिंग के बाद होने वाले पुलिस सत्यापन में उम्मीदवार के शैक्षणिक या व्यक्तिगत दस्तावेज फर्जी पाए जाते हैं, तो उसे बिना किसी नोटिस के तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया जाएगा।

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶

30 दिन की सख्त समयसीमा और थानों के चक्कर से मिलेगी आजादी

विज्ञापन
विज्ञापन
  • 30 दिन का अल्टीमेटम: सरकार ने पुलिस और प्रशासनिक महकमे को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी चयनित अभ्यर्थी का पुलिस वेरिफिकेशन (Police Verification) हर हाल में 30 दिन के भीतर पूरा होना अनिवार्य है।

  • थानों से मुक्ति: अब युवाओं को अपने वेरिफिकेशन के लिए स्थानीय पुलिस थानों के चक्कर काटने या सिफारिश लगवाने की कोई आवश्यकता नहीं होगी। पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन और आसान बनाया गया है, जिसमें मांगे जाने वाले दस्तावेजों की सूची भी काफी छोटी कर दी गई है।

  • लंबित मामलों का निस्तारण: यदि किसी विभाग में पुरानी भर्तियों के वेरिफिकेशन महीनों से पेंडिंग हैं, तो अधिकारियों को उन्हें भी नए नियमों के तहत अगले 30 दिनों के भीतर हर हाल में निपटाने के निर्देश दिए गए हैं।

अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस, लेकिन बेकसूरों को मिलेगी राहत

  • गंभीर अपराध वाले होंगे बाहर: जिन अभ्यर्थियों के खिलाफ हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार या प्रतियोगी परीक्षाओं में सेंधमारी (सॉल्वर गैंग) जैसे संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, उनके लिए सरकारी नौकरी के दरवाजे हमेशा के लिए बंद कर दिए गए हैं।

  • सामान्य FIR पर नहीं रुकेगी नौकरी: यह नियम उन युवाओं के लिए संजीवनी है, जिन्हें आपसी रंजिश या छोटी-मोटी मारपीट के मामलों में फर्जी तरीके से फंसा दिया जाता है। अब सिर्फ एफआईआर (FIR) दर्ज होने के आधार पर किसी की उम्मीदवारी रद्द नहीं होगी। अधिकारी एफआईआर की गंभीरता और जांच की मौजूदा स्थिति को परखेंगे।

  • सफाई का मिलेगा पूरा मौका: पहले जिलाधिकारी (DM) या पुलिस की नेगेटिव रिपोर्ट आते ही नौकरी सीधे निरस्त कर दी जाती थी। अब शासन ने तय किया है कि नेगेटिव रिपोर्ट आने पर अभ्यर्थी को अपना पक्ष रखने और स्पष्टीकरण देने का पूरा कानूनी मौका दिया जाएगा।

गलत जानकारी देने पर गिरेगी गाज भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह अनिवार्य किया गया है कि यदि किसी अभ्यर्थी ने आवेदन फॉर्म में अपनी आपराधिक पृष्ठभूमि या किसी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को जानबूझकर छिपाया है, तो उसके खिलाफ धोखाधड़ी की सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा, सरकार के कुछ अति-संवेदनशील विभागों की भर्तियों में पहले की तरह ही पूर्व-सत्यापन (Pre-verification) की सख्त प्रक्रिया जारी रहेगी। वहीं, जो कर्मचारी पहले से उत्तर प्रदेश की सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं, उन्हें बार-बार पुलिस वेरिफिकेशन की जटिलताओं से पूरी तरह मुक्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें