विवाह की आतिशबाजी बनी मौत का तांडव! मुरादाबाद के परी रेस्टोरेंट में भीषण आग से मालिक की मां की दर्दनाक मौत; पुलिसकर्मियों ने जान जोखिम में डालकर 16 जिंदगियां बचाईं
\r\n\r\nमुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: रविवार की रात मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र का रामपुर रोड चीखों और धुएं से भर उठा। यहां स्थित 'परी होटल एंड रेस्टोरेंट' में लगी भीषण आग ने एक बड़ा हादसा कर दिया, जिसमें रेस्टोरेंट मालिक की मां की दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि, पुलिस, दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की सामूहिक बहादुरी से 16 लोगों को जलते हुए भवन से सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिनमें से 8 की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।READ ALSO:-महापंचायत करना पड़ा महंगा: अक्षय बैंसला, पवन गुर्जर समेत 6 नामजद और 40 अज्ञात पर FIR, मेरठ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
\r\n\r\n\r\n\r\n
शादी की आतिशबाजी ने मचाई तबाही? शुरुआती जानकारी के अनुसार, रेस्टोरेंट मालिक ने आशंका जताई है कि उनके सामने स्थित बैंक्वेट हॉल में चल रहे एक विवाह समारोह की आतिशबाजी से निकली कोई चिंगारी उनके घर या रेस्टोरेंट पर गिरी, जिसने आग को भड़का दिया। चार मंजिला रेस्टोरेंट में लगी आग इतनी विकराल थी कि कई गैस सिलेंडर भी फट गए, जिससे आग की लपटें आस-पास के गैराज तक फैल गईं।
\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n@khabreelal_news 'आतिशबाजी' बनी काल! मुरादाबाद के 'परी रेस्टोरेंट' में भयानक आग, रेस्टोरेंट मालिक की मां जिंदा जलीं, 16 को बचाने में पुलिस-दमकलकर्मी बने हीरो pic.twitter.com/DYCe5KXgSr
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n— MK Vashisth (@vadhisth) October 27, 2025
\r\n\r\n
जान पर खेलकर किया गया रेस्क्यू ऑपरेशन: आग लगने की सूचना मिलते ही मुरादाबाद पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारी 10 दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुँचे। भीषण लपटों और धुएं के बीच, पुलिस और दमकल कर्मियों ने अदम्य साहस का प्रदर्शन किया।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
- \r\n
- \r\n वायरल हुए वीडियो में देखा गया कि पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवान सीढ़ियों के सहारे ऊपर पहुंचे और धुएं से भरे कमरों में फंसे लोगों को अपने कंधों पर लादकर सुरक्षित बाहर निकाला।\r\n \r\n
- \r\n एक व्यक्ति जान बचाने के लिए पहली मंजिल की खिड़की से कूद गया।\r\n \r\n
- \r\n स्थानीय लोगों ने भी खिड़कियां तोड़कर रेलिंग पर खड़े लोगों की मदद की।\r\n \r\n
- \r\n रेस्क्यू टीम ने रेस्टोरेंट में फंसे एक कुत्ते को भी सकुशल बाहर निकाला।\r\n \r\n
\r\n\r\n
हादसे में महिला की मौत, 8 गंभीर: इस दुखद अग्निकांड में रेस्टोरेंट मालिक सचिन श्रीवास्तव का पूरा परिवार प्रभावित हुआ। आग की चपेट में आने से उनकी मां की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। रेस्टोरेंट मालिक के भाई सचिन श्रीवास्तव का परिवार और बगल में रहने वाली उनकी फैमिली भी झुलस गई। कुल 16 लोगों को बाहर निकाला गया, जिनमें से 8 लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पुलिस ने तत्काल आसपास की इमारतों को खाली करा लिया था ताकि आग न फैले। फिलहाल, फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के सही कारणों की गहन जांच कर रही है, लेकिन यह घटना एक बार फिर सार्वजनिक स्थलों और समारोहों में अग्नि सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी को उजागर करती है।
\r\n\r\nखबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें Join ›

Sabse pehle comment karne wale banein.